संदेश

तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन, गोस्वामी तुलसीदास जी की 529वीं जयंती पर जुटे कई गणमान्य

चित्र
 तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन बाढ़। गोस्वामी तुलसीदास जी की 529वीं जयंती के अवसर पर तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन संभावना वाटिका में दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में तुलसीदास जी के जीवन, साहित्यिक योगदान एवं उनकी रचनाओं के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के साहित्य और रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मिले संस्कार, भक्ति और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रो.दुबे सर, शशिभूषण सर,जितेन्द्र चैतन्य, प्रधान जी,प्रदेशी भाई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तुलसीदास जी की रचनाएं आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। तुलसी स्मृति समारोह 2026 के माध्यम से तुलसीदास जी के साहित्य और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 25वीं बैठक

चित्र
 वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 25वीं बैठक बाढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में 17 सितम्बर 2026 को विकसित रूफ टाॅप बागवानी का उदघाटन डाॅo आर. एन. सिंह (सह निदेशक प्रसार शिक्षा) बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डाo डीo बीo सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में 25वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक डाॅo आर. एन. सिंह (सह निदेशक प्रसार शिक्षा) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ आर.एन. सिंह, सह-निदेशक, प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर विशिष्ट अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डाo डीओ बीo सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी, पटना डाॅ रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना एवं अन्य सम्मानित सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।  तकनीकी सत्र में डाॅo रीता सिंह (वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान) कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना ने विगत वर्ष में केन्द्र के द्वारा किये गये क्रिया कलापों एवं अगामी वर्शों किये जाने वाले कार्ययोजना को विस्तृत...

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

चित्र
कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ पटना में आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को डा0 रीता सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत मशरुम उत्पादन द्वारा कुपोषण उन्मुलन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य कम लागत में पोषक तत्वों से भरपुर मशरूम उत्पादन का बढ़ावा देना है। डाo सिंह, ने बतलाया कि दैनिक आहार में मशरूम को शामिल करने से आहार विविधता बढ़ेगी और आय का श्रोत भी बनेगा, साथ हीं उन्होंने संतुलित थाली, पोषण वाटिका और गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए मशरूम के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक, डाo पुष्पम पटेल ने बतलाया कि मशरूम प्रोटिन, विटामीन डी, आयरन एवं एन्टी आॅक्सीडेंट का उŸाम श्रोत है एवं ओएस्टर मशरूम को केवल 22-25 दिनों में अपने घरों में उगा सकते हैं। इस कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन के तकनीकी पहलुओं को डाo प्रकाश चन्द्र गुप्ता (मास्टर ट्रेनर, मशरूम) ने विस्तृत रूप से बतलाया। कार्यक्रम में कुल 28 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
Samvad AapTak:कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में मशरूम उत्पादन विषय पर ग्रामीण युवक/युवतियों के लिए पाँच दिवसीय कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उदघाटन डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान एवं कार्यक्रम का मुख्य प्रशिक्षक श्री राजीव कुमार, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान, डाo पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) एवं श्रीमती संगीता कुमारी, वैज्ञानिक (PBG)के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को खाने योग्य विभिन्न मशरूम का परिचय, उसे उगाने हेतु आधारभुत संरचना निर्माण, विभिन्न मशरूम को उगाने हेतु अनुकूल तापक्रम एवं आद्रता की स्थिति भूसे का निर्जीवीकरण, स्पाॅनींग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रायोगिक कक्षा में आज प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा आएस्टर मशरूम के लिए भूसे का शोधन, स्पाॅनींग एवं बैग तैयार किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 40 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं।

शिक्षा विभाग की तानाशाही के कारण संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध

चित्र
राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों को लगभग पाँच माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है, बिना वेतन के तमाम संस्कृत शिक्षक घनघोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बिहार राज्य संस्कृत प्राथमिक-सह- माध्यमिक शिक्षक संघ की पटना जिला इकाई के तरफ से कुमार गणेश दत्त ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के 531 संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों का वेतन-भुगतान स्थलीय जॉच के नाम पर लगभग पाँच माह से अवरूद्ध रखा गया है- जो न्यायोचित नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में सरकार द्वारा संस्कृत विद्यालयों का भौतिक जॉच कराया गया था। जॉच में सही पाए गए 531 संस्कृत विद्यालयों को ही सरकार द्वारा वेतनानुदान दिया जाता है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा गलत मानदंड के आधार पर जॉच का आदेश दिया गया है। सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार के पत्रांक 10/चि० 22-13/2026 /1217 दिनांक 01.06.2026 द्वारा जिला पदाधिकारी को निर्गत पत्र में विभागीय संकल्प सं0-793 दिनांक 18.06.1994 के अनुसार संस्कृत विद्यालयों के "जॉच का आदेश दिया गया। पुनः निदेशक (मा०शि०), शिक्षा विभाग, बिहार के प...

उपकारा बाढ़ में कैदियों को मिला मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण

चित्र
कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के सौजन्य से बाढ़ उपकारा में बंद कैदियों के लिए पाँच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को जेल से रिहाई उपरांत स्वरोजगार से जोड़ना है। इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र कुमार, उपकारा अधीक्षक, श्री गौतम प्रसाद, प्राo उपकारा उपाधीक्षक, श्री मुकूंद कुमार, सचिव भारत विकास परिषद, डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना एवं डाo पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) ने प्रशिक्षण का सफल संचालन किया।  इस अवसर पर डाo रीता सिंह ने बतलाया कि मशरूम कम जगह, कम लागत और कम समय में तैयार हो जाता है। उन्होंने बतलाया कि मशरूम शीघ्र तथा अधिक आय का श्रोत है इसलिए यह कैदियों के लिए स्वरोजगार का बेहतर श्रोत बन सकता है। प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए डाo पटेल ने विस्तृत रूप में मशरूम के वैज्ञानिक खेती पर चर्चा की। श्री सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जूड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। श्री गौतम प्रसाद, श्री कृष्ण रजक, सुश्री फरहत प्रव...

राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का समापन

चित्र
Samvad AapTak:दिनांक 30.06.2026 को राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पटना जिले के ग्राम-टिल्हार, प्रखंड-बेलछी से इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह और मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार एवं गाँव के कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के प्रधान ने अपने संबोधन में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चलायी जा रही कृषकों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को टिकाऊ खेती हेतु हरी खाद का प्रयोग, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग एवं फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। मृदा वैज्ञानिक ने अपने संबोधन में किसानों से अपील की, वे कृषि रासायनों के प्रयोग से पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से उचित सलाह लेकर ही खेतों में उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से मिट्टी जाँच कराने की भी सलाह दी ताकि मिट्टी की सेहत अच्छी बनी रहे तथा उससे प्राप्त उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त एवं विष मुक्त प्राप्त हो जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने किसानों को अपने खेत में हरी...

राष्ट्रीय आम समागम में पटना जिले के किसानों ने मारी बाजी ,मिला पुरस्कार

चित्र
Samvad AapTak:बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर (भागलपुर) द्वारा दिनांक 27-28 जून को आयोजित राष्ट्रीय आम समागम में कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के मार्गदर्शन में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल .15 आम उत्पादक कृषकों ने कुल 38 विभिन्न प्रजातियों के आमों के प्रदर्श के साथ भाग लिया। राष्ट्रीय आम समागम में अतिथियों एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने जिले के आम प्रदर्श को देखा और प्रशंसा करने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी किया।  इस अवसर पर श्री संतोष कुमार, ग्राम-शिवनार, प्रखंड-मोकामा को अलफांसो एवं मनोज कुमार, पटना को गुलाब खस हेतु उत्कृष्ट आम का प्रदर्शन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। दोनो विजेताओं को विश्वविद्यालय ने सम्मान स्वरूप चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना ने दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल विजेता किसान बल्कि पूरे पटना जिले के आम उत्पादकों के लिए गर्व का विषय है। डाॅ पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) ने बतलाया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों मे...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ केन्द्र मोकामा में डीआईजी के सौजन्य से भव्य योग दिवस का आयोजन

चित्र
भव्य योग दिवस का आयोजन  रविवार [06/21/26]अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ कैंप मोकामा घाट में डीआईजी श्री रविंद्र भगत के सौजन्य से  भव्य योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य योग शिक्षक के रूप में आचार्य हरिनारायण प्रधान जी के द्वारा योग करवाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सभी अधिकारीगण एवं जवानों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के बच्चे और प्राइवेट विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। जिसमें भारद्वाज पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए ।कार्यक्रम के अंत में आचार्य हरिनारायण प्रधान जी को डीआईजी सीआरपीएफ के द्वारा प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।  आचार्य हरिनारायण प्रधान जी ने सभी अधिकारी को महर्षि दयानंद सरस्वती रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया। आचार्य हरि नारायण प्रधान ने कहा की योग एक साधारण व्यायाम नहीं है बल्कि संपूर्ण जीवन शैली है। सुबह से लेकर शाम तक जो भी हम कुशलता पूर्वक कर्म करते हैं वह सब योग की श्रेणी में आता है। बिना योग के निरोग रहने की कामना नहीं किया जा सकता है। डी आई जी सीआरपीएफ श्री रविंद्र भगत ने कहा कि...

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
शनिवार  [20/06/]माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का हस्तानांतरण पश्चिम बंगाल के हुगली से जारी किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ पटना के प्रशिक्षण कक्ष में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों ने भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री के उदबोधन से लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की ओर से 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 18880 करोड़ की राशि का हस्तानांतरण किया गया। पीएम किसान निधि सम्मान अंतर्गत केन्द्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए उनके खाते में 6 हजार रूपये तीन किस्तों में देती है। हर किस्त में किसानों के खाते में 2000 रूपये दिये जाते हैं। केन्द्र की प्रधान डाॅ रीता सिंह ने उपस्थित किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने की अपील की एवं किसानों से कहा कि यदि खातों में पीएम किसान सम्मन निधि का राषि नहीं आता है तो ऐसी स्थिती में अपने पंचायत के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक की मदद से ई-के.वाई.सी अद्यतन करा लें। केन्द्र के वैज्ञानिकों ने तकनीकी सत्र में किसानों को जलवायु के बदलते परिपेक्ष्य ...

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा खेत बचाओ अभियान का आयोजन

चित्र
बाढ़। [19/06/2026] कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ" अभियान पटना जिले के पंडारक प्रखंड अंतर्गत परसावां गांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह एवं उद्यान के वैज्ञानिक डाॅ पुष्पम पटेल एवं गांव के कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के प्रधान ने अपने संबोधन में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चलायी जा रही कृषकों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उर्वरकों एवं रसायनों के प्रयोग से पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से उचित सलाह लेकर ही संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से मिट्टी जाँच कराने की भी सलाह दी ताकि मिट्टी की सेहत अच्छी बनी रहे तथा उससे प्राप्त उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त एवं विष मुक्त प्राप्त हो जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने किसानों को अपने खेत में हरी खाद यथा मूंग, ढ़ैंचा तथा गोबर की खाद भी प्रयोग करने की सलाह दी जिससे मिट्टी का भौतिक, रासायनीक एवं ...

बाल- बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले कि कई गाड़ियां आपस में टकराई

चित्र
 बाल- बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले कि कई गाड़ियां आपस में टकराई BREAKING:मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के काफिले में शामिल कई गाड़ियां मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चित्र
बाढ़। खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय पटना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर, बाढ़(पटना) के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन माननीय विधायक, डाॅo सियाराम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष, बाढ़ श्री शैलेन्द्र प्रसाद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह राजू, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाॅ रीता सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पटना श्री बृजेन्द्र मणि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत भाषण में केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रक्षेत्र में चल रहे प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं बीज उत्पादन की जानकारी उपस्थित कृषकों को दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे भी प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ें जिसके लिए कृशि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था निःषुल्क की जायेगी।  माननीय विधायक, बाढ़ ने अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री के इस संकल्प को दोहराया की हमें प्...

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

चित्र
(दिनांक: 05/06/26) कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना द्वारा बाढ़ प्रखंड के राणा बिगहा गाँव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के फलस्वरुप वर्ष 2026 में अत्यधिक तापमान का होना मनुष्य, जीव जन्तुओं के लिए कितना नुकसानदायक है विषय पर जानकारी दी गई विश्व पर्यावरण दिवस का विषय भूमि बहाली, मरूअस्थलीकरण और सूखा सहनसहीलता पर ध्यान केंद्रित करना है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने बतलाया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में कमी जैसी समस्याओं पर ध्यान आकर्शित किया जाता हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय चुनौती पर ध्यान केन्द्रित करता है। इस दिवस पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम आदि के माध्यम से हमें अधिक से अधिक अपने आस-पास के लोगों, गाँवों व कस्बों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण और विकास का संतुलन को बनाए रखने पर जोर देते हैं।  हमें यह प्रण लेना होगा कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और ...

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ द्वारा खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ

चित्र
भारत सरकार द्वारा आहूत सघन खेत बचाओ अभियान (01 से 30 जून 2026 तक) का शुभारंभ अगवानपुर बाढ़ में कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डाo डीo आरo सिंह, माननीय कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होनें अपने उद्घाटन भाषण में उपस्थित कृषकों एवं स्वयं सहायता समूह के अपील की कि वे अपने फसलों में मिट्टी जाँच के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से हरी खाद का भी उपयोग करने की अपील की। उन्होंने ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती अपनाने का अवाह्न किया तथा किसानों को अपने कुल कृषि योग्य भूमि में लगभग 25 प्रतिशत फसल उत्पादन जैविक खेती/प्राकृतिक खेती के माध्यम से करने पर जोर दिया। किसानों को कृषि कार्य में वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान के अनुरूप अनुसंशित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने पर जोर दिया ताकि धरती माँ की उर्वरा शक्ति बरकरार रह सके।   डाo आरo एनo सिंह सह निदेशक, प्रसार शिक्षा द्वारा किसानों से अपील की कि वे रासायनिक उ...

बाढ़ नगर परिषद नहीं कर रहा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के निर्देशों का अनुपालन

चित्र
बाढ़:उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा के निर्देशों का अनुपालन बाढ़ नगर परिषद नहीं कर रहा है।धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान,अस्पताल, विद्यालय , महाविद्यालय के आसपास में खुले तौर पर मांस की बिक्री पर  नहीं लगी रोक।इस बावत विश्व हिंदू परिषद ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देखकर अविलंब कारवाई की मांग की है।इस मौके पर प्रांत युवा गौ रक्षा प्रमुख विकी हिंदू एवं जिला सेवा प्रमुख संतोष कुमार, दीपक कुमार,रामप्रवेश जी,रवि शंकर जी, राजा जी, सत्येंद्र कुमार,रविराज आदि अनेक लोग मौजूद मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में कार्यक्रम आयोजित

चित्र
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में कार्यक्रम आयोजित    आज दिनांक 8 मार्च 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के परिसर में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कृषि में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला कृषकों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती विभा कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बाढ़, केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डाॅ० रीता सिंह एवं जीविका खुशरुपुर से श्रीमती पूनम कुमारी एवं जीविका बाढ़ से श्रीमती अनामिका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ० रीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं कृषि, पशुपालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन तथा खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अव...

साल -2026 का पहला चन्द्रग्रहण 03 फरवरी को..-

चित्र
  भारतीय समय  और महावीर पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा. भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा. ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा. यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा. और इस समय सूतक रहेगा खाना पीना शौच वर्जित रहेगा@पंडित विष्णुकांत शास्त्री के अनुसार

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ ने दो सिल्वर मेडल के साथ-साथ 50000-50000 का इनाम अपने नाम किया

चित्र
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ के बालिका पहलवान ने दो अलग-अलग वजन में सेकंड मेडल अपने नाम किया जिन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा 50000-50000  हजार रुपये देने की घोषणा की गई। 14 से 15 फरवरी 2026 जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में आयोजित माटी का बल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट बाढ़ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बिहार से लगभग 300 पहलवान ने भाग लिया महिला पहलवान 50 से 60 किलो वजन में जुगनू भारद्वाज बेगूसराय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि धनवंती कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं 60 से 70 किलो वजन में कल्पना कुमारी गोपालगंज को प्रथम स्थान एवं साध्वी कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जहां दोनों वर्ग के प्रथम विजेता को एक ₹ 100000 एवं द्वितीय विजेता को 50000-50000 हजार रुपए देने की घो...
चित्र