राइस में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, बनारस के पंडितों ने की भव्य महाआरती

 बनारस के पंडितों ने की भव्य महाआरती


राइस (बाढ़, पटना)।
श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति, राइस के मां दुर्गा परिसर में शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को मां का पट खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पट खुलने के पावन अवसर पर बनारस से आए पंडितों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।


महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मां की आरती में शामिल श्रद्धालु भक्ति और आस्था में लीन नजर आए। पूरा पूजा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।

मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव की रौनक और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस भव्य आयोजन ने राइस में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण को और भी खास बना दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)