कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ द्वारा खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ
भारत सरकार द्वारा आहूत सघन खेत बचाओ अभियान (01 से 30 जून 2026 तक) का शुभारंभ अगवानपुर बाढ़ में कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डाo डीo आरo सिंह, माननीय कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होनें अपने उद्घाटन भाषण में उपस्थित कृषकों एवं स्वयं सहायता समूह के अपील की कि वे अपने फसलों में मिट्टी जाँच के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से हरी खाद का भी उपयोग करने की अपील की। उन्होंने ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती अपनाने का अवाह्न किया तथा किसानों को अपने कुल कृषि योग्य भूमि में लगभग 25 प्रतिशत फसल उत्पादन जैविक खेती/प्राकृतिक खेती के माध्यम से करने पर जोर दिया। किसानों को कृषि कार्य में वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान के अनुरूप अनुसंशित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने पर जोर दिया ताकि धरती माँ की उर्वरा शक्ति बरकरार रह सके। डाo आरo एनo सिंह सह निदेशक, प्रसार शिक्षा द्वारा किसानों से अपील की कि वे रासायनिक उ...