अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ केन्द्र मोकामा में डीआईजी के सौजन्य से भव्य योग दिवस का आयोजन
भव्य योग दिवस का आयोजन
रविवार [06/21/26]अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ कैंप मोकामा घाट में डीआईजी श्री रविंद्र भगत के सौजन्य से भव्य योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य योग शिक्षक के रूप में आचार्य हरिनारायण प्रधान जी के द्वारा योग करवाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सभी अधिकारीगण एवं जवानों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के बच्चे और प्राइवेट विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। जिसमें भारद्वाज पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए ।कार्यक्रम के अंत में आचार्य हरिनारायण प्रधान जी को डीआईजी सीआरपीएफ के द्वारा प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
आचार्य हरिनारायण प्रधान जी ने सभी अधिकारी को महर्षि दयानंद सरस्वती रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया। आचार्य हरि नारायण प्रधान ने कहा की योग एक साधारण व्यायाम नहीं है बल्कि संपूर्ण जीवन शैली है। सुबह से लेकर शाम तक जो भी हम कुशलता पूर्वक कर्म करते हैं वह सब योग की श्रेणी में आता है। बिना योग के निरोग रहने की कामना नहीं किया जा सकता है। डी आई जी सीआरपीएफ श्री रविंद्र भगत ने कहा कि योग से सिर्फ व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और संपूर्ण राष्ट्र को स्वस्थ बनाता है इसलिए प्रतिदिन एक घंटा योग करें और निरोग रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारी, प्राचार्य एवं पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें