बाढ़ में सूखा नशा के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला समेत चार गिरफ्तार
एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में ढेलवा गोसाईं चौक के पास हुई छापेमारी, नशे से जुड़े सामान बरामद बाढ़,पटना । अनुमंडल के नगर परिषद क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के ढेलवा गोसाईं चौक के पास कथित सूखा नशा के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सूखा नशा से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।