कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन


शनिवार 
[20/06/]माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का हस्तानांतरण पश्चिम बंगाल के हुगली से जारी किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ पटना के प्रशिक्षण कक्ष में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों ने भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री के उदबोधन से लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की ओर से 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 18880 करोड़ की राशि का हस्तानांतरण किया गया। पीएम किसान निधि सम्मान अंतर्गत केन्द्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए उनके खाते में 6 हजार रूपये तीन किस्तों में देती है। हर किस्त में किसानों के खाते में 2000 रूपये दिये जाते हैं। केन्द्र की प्रधान डाॅ रीता सिंह ने उपस्थित किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने की अपील की एवं किसानों से कहा कि यदि खातों में पीएम किसान सम्मन निधि का राषि नहीं आता है तो ऐसी स्थिती में अपने पंचायत के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक की मदद से ई-के.वाई.सी अद्यतन करा लें। केन्द्र के वैज्ञानिकों ने तकनीकी सत्र में किसानों को जलवायु के बदलते परिपेक्ष्य में आधुनिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी, फसल चक्र में दलहनी फसल लगाने पर जोर दिया एवं गरमा मौसम में मूंग, ढ़ैंचा की खेती कर हरी खाद बनाने एवं मिटटी के उर्वरा शक्ति संरक्षण पर जानकारी दी। जलवायु अनुकूल कृशि योजना अंतर्गत लगे विभिन्न तकनीकों का भ्रमण किसानों द्वारा किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं मोटे अनाजों की खेती करने के लिए जागरूक किया गया। 

इस कार्यक्रम में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से 107 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में केन्द्र के श्री राजीव कुमार, डाॅ पुष्पम पटेल, श्रीमती संगीता कुमारी, श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, श्री चंदन कुमार, श्री मनोज कुमार एवं श्री बच्चन साह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)