राष्ट्रीय आम समागम में पटना जिले के किसानों ने मारी बाजी ,मिला पुरस्कार
Samvad AapTak:बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर (भागलपुर) द्वारा दिनांक 27-28 जून को आयोजित राष्ट्रीय आम समागम में कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के मार्गदर्शन में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल .15 आम उत्पादक कृषकों ने कुल 38 विभिन्न प्रजातियों के आमों के प्रदर्श के साथ भाग लिया। राष्ट्रीय आम समागम में अतिथियों एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने जिले के आम प्रदर्श को देखा और प्रशंसा करने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर श्री संतोष कुमार, ग्राम-शिवनार, प्रखंड-मोकामा को अलफांसो एवं मनोज कुमार, पटना को गुलाब खस हेतु उत्कृष्ट आम का प्रदर्शन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। दोनो विजेताओं को विश्वविद्यालय ने सम्मान स्वरूप चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना ने दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल विजेता किसान बल्कि पूरे पटना जिले के आम उत्पादकों के लिए गर्व का विषय है। डाॅ पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) ने बतलाया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों में किसानों की भागीदारी से उन्हें नई तकनीकों, उन्नत किस्मों, बाग प्रबंधन एवं विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें