उपकारा बाढ़ में कैदियों को मिला मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण


कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के सौजन्य से बाढ़ उपकारा में बंद कैदियों के लिए पाँच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को जेल से रिहाई उपरांत स्वरोजगार से जोड़ना है। इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र कुमार, उपकारा अधीक्षक, श्री गौतम प्रसाद, प्राo उपकारा उपाधीक्षक, श्री मुकूंद कुमार, सचिव भारत विकास परिषद, डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना एवं डाo पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) ने प्रशिक्षण का सफल संचालन किया। 


इस अवसर पर डाo रीता सिंह ने बतलाया कि मशरूम कम जगह, कम लागत और कम समय में तैयार हो जाता है। उन्होंने बतलाया कि मशरूम शीघ्र तथा अधिक आय का श्रोत है इसलिए यह कैदियों के लिए स्वरोजगार का बेहतर श्रोत बन सकता है। प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए डाo पटेल ने विस्तृत रूप में मशरूम के वैज्ञानिक खेती पर चर्चा की। श्री सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जूड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। श्री गौतम प्रसाद, श्री कृष्ण रजक, सुश्री फरहत प्रवीण एवं श्री मुकुंद कुमार ने भी कैदियों को मेहनत और लगन से सिखने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)