राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का समापन


Samvad AapTak:दिनांक 30.06.2026 को राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पटना जिले के ग्राम-टिल्हार, प्रखंड-बेलछी से इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह और मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार एवं गाँव के कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के प्रधान ने अपने संबोधन में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चलायी जा रही कृषकों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को टिकाऊ खेती हेतु हरी खाद का प्रयोग, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग एवं फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। मृदा वैज्ञानिक ने अपने संबोधन में किसानों से अपील की, वे कृषि रासायनों के प्रयोग से पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से उचित सलाह लेकर ही खेतों में उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से मिट्टी जाँच कराने की भी सलाह दी ताकि मिट्टी की सेहत अच्छी बनी रहे तथा उससे प्राप्त उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त एवं विष मुक्त प्राप्त हो जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने किसानों को अपने खेत में हरी खाद यथा मूंग, ढ़ैंचा तथा गोबर की खाद भी प्रयोग करने की सलाह दी जिससे मिट्टी का भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुण संरक्षित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)