डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)


Samvad AapTak:लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में हुई हिंसा पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा एवं बाढ़ विधानसभा की जनता पूरी तरह भयभीत हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। जनता हिंसक चुनावी माहौल में भाग नहीं लेना चाहती है । जनता चाहती है कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए। उन्होंने कहा कि लोहिया जनता दल को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटना होने का पहले से ही अंदेशा था। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मैंने पहले ही एक पत्र दिनांक 7 जुलाई 2025 को मुख्य निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रस्तुत कर दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग तिथि को चुनाव कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका रिजल्ट इतनी बड़ी हिंसा के रूप में हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने बाढ़ अनुमंडल पुलिस अधीक्षक को भी पद से हटाने की मांग कई पत्रों के माध्यम से उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किया गया था। श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि जबतक  A S P अपने पद पर रहेंगे तबतक ऐसी घटना घटित होते रहेगी।

 राजू प्रसाद चंद्रवंशी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव लोहिया जनता दल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन