कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा खेत बचाओ अभियान का आयोजन


बाढ़।
[19/06/2026] कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ" अभियान पटना जिले के पंडारक प्रखंड अंतर्गत परसावां गांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह एवं उद्यान के वैज्ञानिक डाॅ पुष्पम पटेल एवं गांव के कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के प्रधान ने अपने संबोधन में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चलायी जा रही कृषकों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उर्वरकों एवं रसायनों के प्रयोग से पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से उचित सलाह लेकर ही संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से मिट्टी जाँच कराने की भी सलाह दी ताकि मिट्टी की सेहत अच्छी बनी रहे तथा उससे प्राप्त उत्पाद उच्च गुणवत्तायुक्त एवं विष मुक्त प्राप्त हो जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने किसानों को अपने खेत में हरी खाद यथा मूंग, ढ़ैंचा तथा गोबर की खाद भी प्रयोग करने की सलाह दी जिससे मिट्टी का भौतिक, रासायनीक एवं जैविक गुण संरक्षित रहे। उद्यान वैज्ञानिक ने अपने संबोधन में उद्यानीक फसलों में उर्वरक प्रबंधन, जीवाणु खाद का प्रयोग एवं सूक्ष्म पोशक तत्वों की फल-सब्जि उत्पादन में भूमिका को बतलाया। उन्होंने किसानों को अपने बाग में छत्रक प्रबंधन को भी विस्तारपूर्वक बतलाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)