प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


बाढ़। खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय पटना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर, बाढ़(पटना) के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन माननीय विधायक, डाॅo सियाराम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष, बाढ़ श्री शैलेन्द्र प्रसाद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह राजू, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाॅ रीता सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पटना श्री बृजेन्द्र मणि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत भाषण में केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रक्षेत्र में चल रहे प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं बीज उत्पादन की जानकारी उपस्थित कृषकों को दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे भी प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ें जिसके लिए कृशि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था निःषुल्क की जायेगी। 


माननीय विधायक, बाढ़ ने अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री के इस संकल्प को दोहराया की हमें प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ना है तथा रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करनी है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के इस संकल्प को भी दोहराया कि अपने खेती के कुल रकवा का 25 प्रतिशत में इस वर्ष से प्राकृतिक खेती खेती करें। उन्होंने किसाानों से केन्द्र प्रायोजित फसल बीमा योजना का भी लाभ लेने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी खेती को और बेहतर बनाने की सलाह दी एवं नवयुवकों को केन्द्र द्वारा कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की जिससे वे आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हो सकें।

आज के कार्यक्रम संयोजक श्री राजेश सिंह राजू ने किसानों को केन्द्र एवं राज्य द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी, प्रखंड कृषि कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से प्राप्त करने की सलाह दी एवं उससे लाभ लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी किसानों को भाग लेने की सलाह दी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों की सराहना की। जिला भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में किसानों से विशमुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कृषक हितैशी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को दी एवं स्वस्थ मिट्टी के लिए मिट्टी जाँच आधारित उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी। आज के इस कार्यक्रम में पर कुल 260 किसानों ने भाग लिया। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पटना श्री बृजेन्द्र मणि  द्वारा किया गया।  


तकनीकी सत्र में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी दी एवं खेतों में हरी खाद का उपयोग कर हम कैसे रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम कर अच्छी उपज ले सकते हैं पर भी जानकारी दी। उन्होंने मृदा स्वास्थ प्रबंधन के विभिन्न तरीकों पर विस्तार पूर्वक बतलाया। केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ पुष्पम पटेल ने उद्यानीक फसलों में प्राकृतिक खेती कैसे करें विषय पर विस्तृत जानकारी कृषकों को दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)