कृषि विज्ञान केन्द्र में बीज उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न


बाढ़।कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना में डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के निदेशन में गेहूँ बीज उत्पादन विषय पर श्रीमती संगीता कुमारी विषय वस्तु विषेशज्ञ (पौधा प्रजनन एवं अनुवांशिकी) द्वारा दिनांक 05.10.2026 से 09.10.2026 तक ग्रामीण युवाओं के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।       डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को बतलाया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने एवं बीज के गुणवतापूर्ण उत्पादन की तकनीकी की जानकारी सरल एवं सुगम भाषा में बतलाया। उन्होंने बतलाया कि गुणवत्तायुक्त बीज कृषि उत्पादन में 20 प्रतिशत का योगदान करता है, जबकि इस पर उत्पादन लागत 5 प्रतिशत से भी कम लगता है।

श्रीमती संगीता कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों को गेहूँ बीज उत्पादन तकनीक के महत्वपूर्ण विषयों जैसे-उन्नत किस्मों का चयन, बीज उपचार, बुआई की उचित विधि एवं समय, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार एवं कीट रोग प्रबंधन, फसल नीरीक्षण, रौगिंग तथा बीज की कटाई सफाई, सुखाने एवं सुरक्षित भंडारण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गयी। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को गुणवतापूर्ण बीज उत्पादन एवं इसके माध्यम से स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसरों के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 18 प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)