मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ


बाढ़।कृषि विज्ञान केद्र बाढ़, पटना में दिनांक 12.10.2026 को पाँच दिवसीय मशरूम उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, श्री राजीव कुमार, डाॅ पुष्पम पटेल के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 

वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाo रीता सिंह ने मशरूम उत्पादन विषय के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बतलाया कि मशरूम औषधीय एवं पोषक तत्वों से प्रचुर होता है। मशरूम उत्पादन घरेलू महिलाएं भी अपनाकर अच्छी पौष्टिकता के साथ-साथ आय के साधन के रूप में भी अपना सकती है। उन्होंने यह भी बतलाया कि मशरूम उत्पादन इकाई बहुत ही कम स्थान लेकर किसानों को अधिक मुनाफा करा सकता है। प्रशिक्षण के पहले दिन तकनीकी सत्र में इस कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री राजीव कुमार ने ग्रामीण युवकों को विभिन्न मशरूम की खेती हेतु आवश्यक गृह संरचना, मशरूम के विभिन्न प्रकार एवं उनके लिए आदर्श तापमान एवं आद्रता की स्थिति पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षणार्थियों को बतलाया। इसी सत्र में प्रशिक्षुओं को ओएस्टर मशरूम लगाने के लिए सब्सट्रेट का निर्जीविकरण की प्रक्रिया को प्रायोगिक रूप से दिखलाया गया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 26 ग्रामीण युवकों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)