बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मास्ट लाइट बनी शोपीस! अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर और रेल यात्री
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
बाढ़। दानापुर मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टैंड परिसर में लगी मास्ट लाइट चालू होने के बजाय बंद पड़ी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से यह लाइट लगाई गई है, तब से इसके नियमित रूप से जलने का इंतजार ही किया जा रहा है।
रात होते ही बस स्टैंड परिसर में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में राहगीरों और रेल यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण लोगों को असुविधा होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई इस मास्ट लाइट का फायदा आम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है? यदि लाइट चालू ही नहीं करनी थी, तो इसे लगाने पर सरकारी धन खर्च करने का औचित्य क्या है?
अब सवाल रेलवे प्रशासन से है —आखिर कब तक बाढ़ रेलवे स्टेशन के बस स्टैंड परिसर में अंधेरा रहेगा? जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेंगे और मास्ट लाइट को नियमित रूप से चालू कराने की पहल कब होगी?
संवाद आपतक का सवाल: जनता के पैसे से लगी लाइट आखिर जनता के काम कब आएगी?
📢 रेलवे प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच कराकर मास्ट लाइट को जल्द चालू कराया जाए, ताकि यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें