बाढ़ में महागठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन
बाढ़। कचहरी चौक पर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। हाथों में राजद-कांग्रेस और वाम दलों के झंडे-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए वे कचहरी चौक पहुंचे।
उसके बाद चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रही। कुछ देर नारेबाजी के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट आए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें