कटिहार इंटरसिटी में महिला ने खाया जहर, बाढ़ स्टेशन पर यात्रियों ने उतारा


बाढ़। कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला खगड़िया से ट्रेन में सवार हुई थी। सफर के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों को घटना की जानकारी हुई।

यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारा, जहां राजकीय रेल पुलिस की मुस्तैदी से तत्काल उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि समय रहते महिला को ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन