बाढ़ थाना क्षेत्र में तेल टैंकर से 558 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र में तेल टैंकर से 558 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार


बाढ़। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तेल टैंकर से करीब 558 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सहरी–राणा बिगहा रोड पर की गई। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध तेल टैंकर की जांच की, जिसमें शराब बरामद होने के बाद मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

शराबबंदी वाले बिहार में तेल टैंकर से इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने एक बार फिर शराब तस्करी के नए तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)