स्टेशन बाजार चौक में जाम से राहगीर बेहाल!
बाढ़। स्टेशन बाजार चौक पर इन दिनों जाम और अव्यवस्था से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे फुटपाथी दुकानों और जगह-जगह खड़े ई-रिक्शा के कारण पैदल चलने वालों के लिए रास्ता तक मुश्किल हो गया है।
भीड़भाड़ के बीच मनचलों की मटरगश्ती भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़ रही अव्यवस्था के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।
❓ आखिर कब जागेगा प्रशासन ?
कब मिलेगी स्टेशन बाजार चौक के जाम और अतिक्रमण से लोगों को स्थायी राहत?
स्थानीय लोगों ने बाढ़ नगर परिषद और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें