संदेश

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व छठ

चित्र
समस्तीपुर।  लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अंतिम दिन  उदीयमान  सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ। इससे पूर्व रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था । सोमवार को विभिन्न घाटों पर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की पूजा अर्चना के लिए मध्य रात्रि  12 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे, अहले सुबह चार बजे तक पूरा छठ घाट लोगों से खचाखच भर गया । छठ को लेकर प्रखंड के विभिन्न घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा । प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर, शेरपुर, मऊ, मिर्जापुर गंज, गोपालपुर,  कष्टहारा, वाजिदपुर, हरपुर बोचहा एवं बढ़ौना में गंगा की सहायक बाया नदी के तट पर हजारों लोगों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद लिया । लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार को विद्यापति नगर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं छठ व्रती पहुंचे, छठ घाटो की लेकर कई दिनों से युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी की गई थी । मऊ बाजार के अखाड़ा घाट पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई, यहां  नवयुव...

शहादत दिवस पर याद की गई श्रीमती इंदिरा गांधी

चित्र
Samvad AapTak: विद्यापतिनगर  प्रखंड के वाजिदपुर बाजार (पुल चौक) स्थित इंदिरा गांधी राजीव स्मारक स्थल पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर उनके प्रतीमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी राजीव स्मारक स्थल के स्थायी सचिव सह जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत नेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का नाम देश के उन प्रधानमंत्रियों में शुमार होती हैं जिनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व विश्वव्यापी था, श्रीमती गांधी की हत्या उनके ही अंगरक्षक के द्वारा 31 अक्टूबर 1984 ईसवी को कर दी गई थी, उन्हीं की याद में हम सभी 26 जनवरी 1950 ईस्वी से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को ध्वजारोहण करते हैं तथा श्रीमती गांधी की जयंती एवं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करतेहैं।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें धीरेंद्र कुमार सिंह (प्रदेश सचिव जनता दल यूनाइटेड), मनोज चौधरी, संजीव कुमार, अंजेश कुमार सिंह, इंजीनियर  धंजेश कुमार सिंह, कुण...

दो बाइक के भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

चित्र
Samvad AapTak:   बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के सहरी-सरमेरा रोड में कोन्दी बजरंगबली मंदिर के समीप दोपहर के समय दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। इस भीषण टक्कर में एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दो बाइक सवार मानिकपुर गांव का और दो डभावां गांव का रहने वाला था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर डभावां गांव के भुवनेश्वर डॉक्टर का पोता और चंदन डॉक्टर का पुत्र था, जो बाढ़ में रहकर पढ़ाई करता था।छठ पूजा को लेकर वह गांव आया था। किशोर के मौत की खबर सुनते ही जहां पूरा डभावां गांव मातमी सन्नाटा में डूब गया वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पूर्व दिवस पर CRPF मोकामा घाट के डीआईजी पी श्री सुमित कुमार राय पहुंचे उमानाथ

चित्र
Samvad AapTak: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पूर्व दिवस पर समूह केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मोकामा घाट के डीआईजी पी श्री सुमित कुमार राय जीके सौजन्य से मोकामा घाट से मोटरसाइकिल से सैकड़ों जवान के साथ बाढ़ के उमानाथ घाट पर आकर  स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत लोगों को प्रकृति से जुड़कर प्रकृति की रक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया तथा रसायनिक पदार्थों का उपयोग कृषि के लिए भी हानिकारक है उन्होंने बताया। योगाचार्य हरिनारायण प्रधान अपने उद्बोधन में एक जोशीले शायरी " किसी के शोर से भारत का बंधन रुक नहीं सकता,जबतक हम सीआरपीएफ के खून में हलचल तिरंगा झुक नही सकता" से शुरुआत किया और राष्ट्रहित में सीआरपीएफ की भूमिका के बारे में बताया कि हम भारत की शान है सीआरपीएफ महान है।  इस कार्यक्रम का आयोजन डीआईजी साहब के द्वारा किया गया इसके लिए हार्दिक धन्यवाद किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह राजू जी के द्वारा किया गया और सादिकपुर गांव के कॉन्स्टेबल शिव शंकर जी के प्रयास से सादिकपुर गांव में भी डीआईजी साहब और उनके साथ सैकड़ों जवान मोटरस...

दुनिया पूजे उगता सूरज, हम ढलते के भी पूजारी है..!अस्ताचलगामी सूर्य को आज दिया जाएगा पहला अर्ध्य

चित्र
 दुनिया पूजे उगता सूरज, हम ढलते के भी पूजारी है.... Samvad AapTak:    लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। रविवार को होने वाली संध्याकालीन अर्घ्य को लेकर विद्यापति नगर प्रखंड में विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, इसको लेकर कई दिनों से युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही थी । मऊ बाजार के अखाड़ा घाट पर नवयुवक छठ पूजा समिति द्वारा छठ महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर समिति से जुड़े सदस्यों ने घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश एवं जगह-जगह तोरण द्वार लगाएं हैं । उधर कष्टहारा घाट पर भी छठ महोत्सव को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है समिति से जुड़े रमन झा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी छठ महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मूर्ति पूजन एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है ।       सादगी और संयम का प्रतीक महापर्व छठ उगते और डूबते सूर्य की पूजा करने वाला एकमात्र पर्व है. यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में षष्ठी ति...

छठ पर बाजारों में बढी रौनक, दिनभर होती रही खरीदारी

चित्र
Samvad AapTak: विद्यापति नगर प्रखंड के विभिन्न बाजारों में महापर्व छठ के मद्देनजर  रौनक देखी जा रही है, पूरा क्षेत्र छठ के रंग में रंगा नजर आ रहा है ।शनिवार को सुबह 5 बजे से ही अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय सहित विद्यापति नगर, वाजिदपुर एवं मऊ बाजार में फलों की दुकान सजे दिखे । सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु भारी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी में व्यस्त दिखे ।विद्यापति नगर प्रखंड में सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ बाजीतपुर बाजार में देखी गई, जहां लोग सेब, केला, अमरूद, नारियल, के साथ-साथ ईख, मूली, हल्दी, आदि खरीदने में व्यस्त रहे । उधर मऊ बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की, हालांकि कई लोगों ने फलों एवं अनावश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत  से परेशान थे, बावजूद इसके महापर्व छठ की तैयारी में लोग लगे हैं । छठ के तीसरे दिन आज संध्याकालीन अर्घ्य भगवान भास्कर को प्रदान किया जाएगा इस कारण उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को भी बाजारों में रौनक बनी रहेगी ।

सूर्योपासना का दूसरा दिन आज, व्रती करेंगे खरना

चित्र
आज व्रती करेंगे खरना SAMVAD AAPTAK:  सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ. चार दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के पहले दिन व्रतियों ने पूरी शुद्धता और निष्ठा के साथ अरवा चावल एवं चना दाल के साथ कद्दू का सेवन किया, तत्पश्चात परिवार के सदस्यों ने इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. छठ के दूसरे दिन आज खरना का होता है, यह महापर्व छठ के दूसरे दिन बेहद महत्वपूर्ण अनुष्ठान के रूप में मनाया जाता है. व्रतियों द्वारा उपवास रखकर खीर और रोटी के साथ केंला का प्रसाद चढ़ाया जाता है. खरना के प्रसाद को महाप्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं मनोकामना शीघ्र पूरी होती है. नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना होता है. इस पूजा में खरना का बहुत महत्व होता है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है. खरना में दिन भर व्रत के बाद व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं. करना का महत्व  छठ पर्व में इस दिन का विशेष महत्व होता है. नहाय-खाय वाले दिन घर को...