संदेश

शारदीय नवरात्र की शुरुआत कल से, बाजार में पूजन सामाग्री की बढ़ी मांग

चित्र
Samvad AapTak: शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा की अराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को कलश स्थापना के साथ हो रही है। इस महोत्सव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों, पूजा पांडालों के साथ-साथ अधिकांश घरों में विशेष तैयारी की गई है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में 19 स्थानों पर पूजा समितियों के द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्तों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर है, जहां लम्बे अरसे से माता दुर्गा की पूजा-अर्चना पूरे भक्ति-भाव और श्रद्धा के साथ की जाती है।  जानकार बताते हैं कि यह अनुमंडल क्षेत्र का सबसे पुराना दुर्गा मंदिर है, जिसका हाल ही में नवनिर्माण कराया गया है। पूजा समिति से जुड़े गोविन्द मिश्र ने बताया कि इस मंदिर में संगमरमर से बने माता दुर्गा की स्थाई प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां साल के चारों नवरात्रि के साथ प्रत्येक दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाती है। ...

गांधी हम सबके लिए आज भी प्रासंगिक : उमाशंकर ठाकुर

चित्र
समस्तीपुर । गांधी आज भी हम सभी के आदर्श है, उन्होंने आजीवन भारत के लोगों को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाकर उन्हें सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज भले ही गांधी जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सद्कर्म हमेशा उन्हें जीवंत बनाए रखेगा। उक्त बातें बुधवार को जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत चकलालशाही पंचभींडा में स्थित कश्यप एंग्लो वैदिक विद्यालय (केएभी) में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् उमाशंकर ठाकुर ने कही। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मोरवा विधानसभा से भावी प्रत्याशी अभय कुमार सिंह एवं लरुआ पंचायत के मुखिया वरूण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पाठक ने आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच भारत दर्शन नाम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक कलाम हुसैन तथा निखिल कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि...

भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हंगामा

चित्र
विद्यापतिनगर। सफाई कर्मियों को समय पर मानदेय भुगतान नहीं होने को लेकर प्रखंड के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों ने कार्यालय के सामने बजरंगी चौक- दलसिंहसराय मुख्य पथ को घंटो जाम कर हंगामा किया। जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखंड समन्यवक संजय कुमार के द्वारा सफाई कर्मियों को समझाया बुझाया गया और जल्द भुगतान करने की बात कही गयी। जिसके बाद सफाई कर्मी फिर काम पर लौट गये। नाराज सफाई कर्मियों का आरोप था कि उन्हें पिछले नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके समक्ष कई तरह की समस्या आ गई है। पैसे के अभाव में राशन पानी का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है। कहा कि शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात से तंग आकर प्रखंड के सभी 14 पंचायत अंतर्गत कार्य करने वाले तमाम सफाई कर्मी मंगलवार की सुबह से ही साफ सफाई कार्य बंद कर दिया और आक्रोशित होकर कार्यालय के सामने हंगामा किया। इस संबंध में प्रखंड समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों से बात किया गया। सफाई कर्मी कार्य पर लौट गए। जल्द भुगतान किया जायेगा।

पैक्स चुनाव की तैयारी शुरू, बीडीओ ने की बैठक

चित्र
विद्यापतिनगर । आगामी पैक्स निर्वाचन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रखंड के 12 पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने का काम जारी है। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महताब अंसारी ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी पैक्स निर्वाचन 2024 के तहत होने वाले मतदान को लेकर मतदाता सूची के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक के दौरान कॉपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा कर लेन-देन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में बीसीओ अजय कुमार के अलावे 12 पैक्सों के अध्यक्ष व प्रबंधक शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ सह आरओ ने बताया कि प्रखंड के कुल 14 में 12 पैक्स में मतदान कराया जाना है। 12 पैक्स के कुल 28 बूथों पर करीब 19 हजार 6 सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन

चित्र
विद्यापतिनगर । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की समाप्ति से एक दिन पूर्व प्रखंड कार्यालय के पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को सफाई सुरक्षा मित्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड भर से आए सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्वच्छता कर्मियों की समस्यायों से अधिकारी रूबरू हुए।  स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि आप सभी के द्वारा निर्मल भारत बनाने के उद्देश्य से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, खासकर गत 15 दिनों में आपने सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि सरकार स्वच्छता मित्रों की पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति से अवगत हैं, इसीलिए सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्वच्छता मित्रों तक पहुंचाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड आदि का लाभ दिया जाएगा। विज्ञापन  इसके लिए सभी कर्मियों को अपनी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा ग...

नारी योजना अंतर्गत चयनित विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना

चित्र
 पोषण वाटिका की स्थापना बाढ़। दिनांक 30.09.2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना के प्रांगण में नारी योजना अंतर्गत पोषण वाटिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सरस्वती कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पटना, डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, श्री अमित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया।  केन्द्र की प्रधान डाo रीता सिंह ने अपने संबोधन में पोषण गृह वाटिका की स्थापना, अपनी क्यारी अपनी थाली, बच्चों के आहार में पोषण का महत्व, भोजन में पोषण संवर्धन तकनीक, पौष्टिकता से भरपूर साग-सब्जियों, बच्चों में आहार एवं पोषण, कुपोषण के कारण, निवारण एवं रोकथाम में कृषि पोषण की भूमिका आदि विषयों पर विस्तृत परिचर्चा किया।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी ने चयनित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पोषण वाटिका स्थापित करने का निर्देश दिया।  डाo पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विषेशज्ञ (उद्यान) ने अपने संबोधन में पोषण वाटिका में लगाये जाने वाले फल-सब्जियों की वैज्ञानिक तरीके से खेती से सस्य क्रियाएँ, कीट एवं रोग नियंत्रण क...

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए गए निर्देश

चित्र
डीजे के प्रयोग पर पाबंदी, पूजा समितियों को लेना होगा लाइसेंस  विद्यापतिनगर। शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में लगने वाले मेले में शांति व विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने की, जबकि संचालन जदयू के प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी पूजा पांडालों एवं स्थायी दुर्गा मंदिरों के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के अलावा डीजे संचालक शामिल हुए।  बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर से हो रही है, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई निर्देश जारी किए गए हैं। सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है, साथ ही डीजे या अत्यधिक आवाज निकालने वाले साउंड सिस्टम के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पाबंदी होगी। इसके अलावा पांडाल निर्माण कराते समय सुरक्षा मानकों का ध्य...