संदेश

कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में मोटे अनाज का व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
 Samvad AapTak:विज्ञान केन्द्र, अगवानपुर, बाढ़ (पटना) में गुरुवार को मोटे अनाज व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले रहीं प्रगतिशील महिलाओं को मोटे अनाज के पोषण गुणों के बारे में विस्तृत परिचर्चा की गयी। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से विभिन्न प्रकार के रोगों से  छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं जैसे जिंक, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन इत्यादि। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, बच्चों में मानसिक विकास, दिल को स्वस्थ रखना तथा डायबिटीज का नियंत्रण होता है। डाॅo पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विषेशज्ञ (उद्यान) के निर्देश में मोटे अनाज के व्यंजनों को बनाया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।   इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों का व्यंजन बनाया गया जिसमें मुख्यतः मड़ुआ का पुड़ी, सांवा का खीर, मड़ुआ का लडडू, मड़ुआ का रोटी, मड़ुआ का नमकीन, बाजरा का नमकीन इत्यादि है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों से 30 प्रतिभागि...

मिन्टू कुमार झा मिथिला भूषण रत्न से हुए सम्मानित

चित्र
  विद्यापतिनगर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर की ओर से आयोजित 11वां विद्यापति राजकीय महोत्सव में  मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव निवासी युवा साहित्यकार मिन्टू कुमार झा को मिथिला भूषण सम्मान दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद नजीब अनवर के हाथों नवाजा गया।मिन्टू बचपन से ही साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अबतक कुल तीन पुस्तक काली कमाई,देहरी पर चांद,और उसकी यादें लिख चुके हैं।अनेकों साहित्यिक मंचों से सम्मानित हो चुके हैं। श्री झा ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काव्य पाठ करना सपना संजोगे हुए हैं। जिसे हासिल करने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं।वही साहित्य के क्षेत्रों में मेहनत करने से मन को संतुष्टि मिलती है।इन्हें सम्मानित होने पर डॉ.महेशचंद्र चौरसिया डॉ.सच्चिदानंद पाठक,देवनिति राय,श्रीराम राय,सुशांत चन्द्र मिश्र,आलोक मिश्रा,सुरेश शेनोई,राजाराम महतो,प्रो.सत्यसंध भारद्वाज,कुमार अमरेश, सीताराम शेरपुरी,प्रीति प्रियदर्शनी,रंजना लता,शौरव वाचस्पति,डॉ.गगनदेव चौधरी, अमित मिश्रा,आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

चित्र
विद्यापतिनगर। मिथिला के प्राण कवि कोकिल विद्यापति  की समाधि भूमि के रूप में प्रसिद्ध विद्यापति धाम से सेट मऊ बाजार में बुधवार को आयोजित संगीत के महफिल में देर शाम तक लोक गायक गोपाल दुबे उर्फ गोपाल के. डी.वं चंदन गोप ने अपनी प्रस्तुति के दौरान सुर, लय और ताल का जबरदस्त समां बांध उपस्थित श्रोताओं को  झूमने पर विवश कर दिया। प्रखंड के वाजिदपुर  निवासी गोपाल दुबे ने मंच पर आते ही सबसे पहले विद्यापति की रचना 'जय जय भैरवी, असुर भयावनी.... तथा "बर सुख सार पाओली तूअ्तीरे... की प्रस्तुति दी। तो पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित दर्शकों की मांग पर गोपाल एवं चंदन गोप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।        उक्त संगीत कार्यक्रम का आयोजन मऊ बाजार निवासी विनोद तिवारी के आवास पर उनके द्वितीय पुत्र रोशन कुमार तिवारी (अंकेक्षक) के विवाह से पूर्व आयोजित तिलकोत्सव के अवसर पर किया गया था। रौशन का विवाह आगामी 8 दिसंबर को बेगूसराय जिले के तेघरा प्रखंड अंतर्गत पीढौली निवासी  पूनम देवी एवं विजय नारायण तिवारी की पु...

राजकीय महोत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल

चित्र
 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित विद्यापतिनगर। मिथिला का कोयल के रूप में विश्व विख्यात महाकवि विद्यापति की स्मृति दिवस पर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ग्यारहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा मंच साझा किया गया, इस दौरान बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले कर अपने विद्यालय तथा शिक्षकों को गौरवान्वित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, क्विज़ के साथ-साथ गीत-संगीत एवं नृत्य के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।  समापन समारोह से पूर्व प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को एसडीओ प्रियंका कुमारी, बीडीओ महताब अंसारी, बीईओ शबनम कुमारी, एसएचओ फिरोज आलम ने पारितोषिक वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ प्रियंका कुमारी व संचालन शिक्षक इंतखाब आलम ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान भाषण प्रतियोगिता में मेधा झा को प्रथम, सोनाक्षी भारद्वाज को दूसरा और सोहना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल गायन में छात्रा नैना वैष्णवी ने प्रथम, लक्ष्मी कुमारी को दूसरा, एवं छात्र...

विद्यापति राजकीय महोत्सव में कुमार सत्यम एवं जूली झा ने बांधा समां, देर शाम तक झूमते रहे दर्शक

चित्र
हम तेरे शहर में आए हैं, मुसाफिर की तरह... विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के पहले दिन शनिवार को उद्घाटन समारोह के बाद गजल गायक कुमार सत्यम एवं मैथिली गायिका जूली झा ने अपने सुर लहरियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूमने को मजबूत हो गए।  ग़ज़ल गायक कुमार सत्यम ने एक से बढ़कर एक ग़ज़ल एवं हिन्दी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उनके द्वारा गाया गया ग़ज़ल "हम तेरे शहर में आए हैं, मुसाफिर की तरह... ने सबसे अधिक तालियां बटोरी। कुमार सत्यम ने ग़ज़ल के अलावा अन्य गीत-संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मैथिली गायिका जूली झा ने मिथिला की माटी एवं लोक परंपराओं से जुड़ी गीत एवं झूमर प्रस्तुत कर लोगों को देर तक बांधे रखा। मधुर एवं कोमल आवाज के द्वारा जूली झा ने विद्यापति की रचनाओं को गा कर महोत्सव में चार चांद लगा दिया। खचाखच भरे पंडाल में हर ओर तालियां की गूंज सुनाई देती रही।

विद्यापति राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज, तीन दिनों तक बहेगी साहित्य, संगीत और संस्कृति की धारा

चित्र
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि महोत्सव से रहे दूर, लोगों ने जताया दुःख विद्यापतिनगर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को त्रिदिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, भाजपा विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस कप्तान विनय तिवारी, एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी नजीब अनवर, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के उद्घाटन से पूर्व आगत अतिथियों के द्वारा स्मारक चौक स्थित कवि विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।         विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को करना था, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उजियारपुर के सांसद एवं भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित तेज प्रताप यादव, जितेंद्र कुमार, महेश्वर हजारी, प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली केशर आदि को आमंत्रित किया गया था, पर इनमें से किसी भी विधायक, मंत्री या सांसद ने कार्यक्रम ...

बाढ़ के उमानाथ प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
बाढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत पटना जिला इकाई द्वारा दिनांक 25 नबम्बर 2023 दिन शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बाढ़ के उमानाथ धाम नगर के पास विजय बाबा धर्माध्यक्ष के उत्सव भवन में किया गया। जिसमें गरिमामय उपस्थिति माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव पांडेय जी, बिहार प्रदेश प्रभारी श्री ललित नारायण शर्मा, बिहार प्रदेश महासचिव श्री मनोज पांडेय पटना जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डे, उपाध्यक्ष संजीत तिवारी, महासचिव संजय कुमार तिवारी, प्रवक्ता जितेंद्र नारायण पाठक, मीडिया प्रभारी सर्वोदय पांडेय, धर्माध्यक्ष श्री विजय पांडेय एवम् प्रखंड अध्यक्ष पंडारक कुंदन पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष अथमलगोला रवि कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष बाढ़ अनिल पांडेय के अलावा दर्जनों ब्राह्मण गण उपस्थित हुए। सभी पटना जिला कमिटी के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।साथ ही साथ उनके कार्यो को अवगत कराया गया।