बाढ़ के उमानाथ प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
बाढ़।अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत पटना जिला इकाई द्वारा दिनांक 25 नबम्बर 2023 दिन शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बाढ़ के उमानाथ धाम नगर के पास विजय बाबा धर्माध्यक्ष के उत्सव भवन में किया गया। जिसमें गरिमामय उपस्थिति माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव पांडेय जी, बिहार प्रदेश प्रभारी श्री ललित नारायण शर्मा, बिहार प्रदेश महासचिव श्री मनोज पांडेय पटना जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डे, उपाध्यक्ष संजीत तिवारी, महासचिव संजय कुमार तिवारी, प्रवक्ता जितेंद्र नारायण पाठक, मीडिया प्रभारी सर्वोदय पांडेय, धर्माध्यक्ष श्री विजय पांडेय एवम् प्रखंड अध्यक्ष पंडारक कुंदन पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष अथमलगोला रवि कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष बाढ़ अनिल पांडेय के अलावा दर्जनों ब्राह्मण गण उपस्थित हुए। सभी पटना जिला कमिटी के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।साथ ही साथ उनके कार्यो को अवगत कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें