कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में मोटे अनाज का व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
Samvad AapTak:विज्ञान केन्द्र, अगवानपुर, बाढ़ (पटना) में गुरुवार को मोटे अनाज व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले रहीं प्रगतिशील महिलाओं को मोटे अनाज के पोषण गुणों के बारे में विस्तृत परिचर्चा की गयी। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ रीता सिंह ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं जैसे जिंक, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन इत्यादि। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, बच्चों में मानसिक विकास, दिल को स्वस्थ रखना तथा डायबिटीज का नियंत्रण होता है। डाॅo पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विषेशज्ञ (उद्यान) के निर्देश में मोटे अनाज के व्यंजनों को बनाया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों का व्यंजन बनाया गया जिसमें मुख्यतः मड़ुआ का पुड़ी, सांवा का खीर, मड़ुआ का लडडू, मड़ुआ का रोटी, मड़ुआ का नमकीन, बाजरा का नमकीन इत्यादि है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों से 30 प्रतिभागियों ने विभिन्न व्यंजनों के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में श्रीमती संजू देवी, कमरापर, अथमलगोला को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान पर श्रीमती शर्मिला देवी एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती बेबी देवी रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें