लापता अमन और कुंदन के परिजनों से मिले पूर्व विधायक ज्ञानू, कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

 कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता


बाढ़, 26 सितंबर। भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ‘ज्ञानू’ शनिवार को अपने समर्थकों के साथ बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के करजान-सूर्यपुरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पिछले कई दिनों से लापता अमन के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

इसके बाद पूर्व विधायक अथमलगोला के इंग्लिश गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लापता कुंदन के परिजनों से भी मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानू ने दोनों मामलों को बेहद संवेदनशील बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी और प्रशासन से ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

पूर्व विधायक ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपने पुराने जुड़ाव को दोहराते हुए कहा-

“जब तक जिंदा रहेंगे, बाढ़ और बाढ़ के लोगों से जुड़े रहेंगे।”

बाइट :- पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ‘ज्ञानू’ (बाढ़ विधानसभा)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)