रील बनाने की सनक! बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर महिला ने प्लेटफॉर्म पर कोल्ड ड्रिंक से किया स्नान, रेल प्रशासन पर उठे सवाल
बख्तियारपुर। सोशल मीडिया पर अपना चेहरा चमकाने और रील बनाने के लिए एक महिला द्वारा दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खुलेआम कोल्ड ड्रिंक से नहाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि महिला ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही इस तरह का वीडियो बनाया। रेलवे परिसर में बिना अनुमति इस प्रकार की गतिविधियां करने को लेकर अब रेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर ऐसी गतिविधियों से यात्रियों को असहजता हो सकती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस समय प्लेटफॉर्म पर यह सब चल रहा था, उस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी कहां थे?
अब देखने वाली बात यह है कि रेल प्रशासन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच करता है या नहीं ? और संबंधित महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं..?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें