बिहारी बिगहा टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा
सूर्य मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी पिकअप वैन
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित बिहारी बिगहा टोल प्लाजा के पास सूर्य मंदिर के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों द्वारा किराना की मदद से पिकअप वैन को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें