राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन 


Samvad Aaptak:कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़़, पटना में 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय किसान दिवस सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन डॉo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, श्री राजीव कुमार, वि.व.वि. (मृदा विज्ञान), श्रीमती संगीता कुमारी वि.व.वि. (PBG), जिले के प्रगतिशील कृषक श्री आनंद मुरारी, श्री विजय कुमार सिंह, श्री प्रहलाद कुमार, श्री रबी प्रकाश, श्रीमती रिंकु कुमारी ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाo रीता सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बतलाया कि 23 दिसंबर को भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा किसान हितैशी गतिविधियों को बतलाया। 

प्रगतिशील कृषक श्री आनंद मुरारी ने पोषक अनाज, मोकामा मसूर उत्पादन क्षेत्र में पटना जिले के किसानों के लिए संभावना पर विस्तृत चर्चा किये। श्री विजय कुमार ने काला धान एवं प्राकृतिक खेती पर विस्तृत परिचर्चा किया। श्री रबी प्रकाश ने मशरूम उत्पादन क्षेत्र में रोजगार की विस्तृत चर्चा किये। श्री प्रहलाद कुमार ने मसूर बीज उत्पादन के बारे में विस्तृत चर्चा किये। श्रीमती रिंकु सिंह ने स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त होने पर जोर दिया।


इस कार्यक्रम में श्री राजीव कुमार ने किसानों के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण बतलाया। मंच का संचालन श्रीमती संगीता कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 231 कृषकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में केन्द्र के सभी कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जहां विवेका पहलवान का घोड़ा रहा प्रथम वहीं राणा विजय सिंह रहे मुख्य अतिथि

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यापतिनगर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन