कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण
Samvad Aaptak:माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं. क़िस्त का हस्तांतरण एवं दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 का उदघाटन कोयंबटूर (तामिलनाडू) से लाइव टेलीकास्ट किया गया और इसी अवसर पर किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के माध्यम से 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18000 करोड़ रूपये किसान के खाते में हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर तकनीकी सत्र में उपस्थित किसानों को डाo रीता सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के निदेशन में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, कीट-व्याधी प्रबंधन, आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को विशेष रूप से प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गयी एवं प्राकृतिक खेती करने हेतु विभिन्न जैव उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लगे धान की फसल एवं विभिन्न जैव उत्पाद बनाने की प्रक्रिया का भी जीवंत प्रदर्शन किया गया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान केन्द्र में विकसीत विभिन्न प्रत्यक्षण ईकाइयों यथा बकरी पालन, मुर्गी पालन मशरूम उत्पादन आदि को दिखलाया गया। साथ ही साथ किसानों को जैविक खेती एवं मोटे अनाजों की खेती करने के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से 317 किसानों ने भाग लिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें