कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में किसान-वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ में किसान-वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन
बाढ़:आत्मा पटना द्वारा प्रायोजित किसान वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम दिनांक 30-31.10.2025 के अन्तर्गत वासंतिक (रब्बी) फसलों की वैज्ञाानिक खेती विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डा0 रीता सिंह, आत्मा पटना के उप परियोजना निदेशक श्री बृजेन्द्र मणि एवं प्रगतिशील किसान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र में केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे प्रमुख कार्यक्रमों को विस्तारपूर्वक बतलाया साथ ही किसानों को समेकित कृषि प्रणाली, प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। केन्द्र की उद्यान वैज्ञानिक डा0 पुष्पम पटेल ने रबी मौसम में आम एवं लीची के बाग में पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट व्याधि प्रबंधन की जानकारी दी। आत्मा के उप परियोजना निदेशक श्री बृजेन्द्र मणि ने अपने संबोधन में तेलहनी फसलों की खेती में प्रभेदों का चुनाव, बीज दर एवं बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन खरपतवार प्रबंधन एवं कीट व्याधि प्रबंधन पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही तेलहनी फसल से संबंधित किसानों की समस्या का समाधान भी किया।
केन्द्र की वैज्ञानिक श्रीमती संगीता कुमारी ने उपस्थित कृषकों को स्वपरागित फसलों का बीज उत्पादन कैसे करें एवं गेहूँ की वैज्ञानिक खेती विषय पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र के मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक श्री राजीव कुमार ने रबी मौसम में लगने वाले मसूर, चना एवं मटर के उन्नत प्रभेद, बीज उपचार में राइजोबियम कल्चर का महत्व, उर्वरक एवं खरपतवार प्रबंधन तथा कीट व्याधि प्रबंधन की जानकारी दी एवं किसानों की रबी फसलों से संबंधित समस्या का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के सभी कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें