गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय काॅम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में पटना जिला का नेतृत्व कर रहे बाढ़ सद्भावना स्पोर्ट्स एकेडमी के बालिका पहलवानों ने लहराया परचम

 


भारतीय कॉम्बैट कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व कर रहे पटना जिला एवं सद्भावना खेलकूद अकादमी के बालिका पहलवान ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक 1  ब्राउज पदक जीतकर संस्था का नाम रौशन किया । जिसमें प्रियंका कुमारी 63 किलो वजन में  एक गोल्ड एवं एक सिल्वर पदक अपने नाम किया धनवंती कुमारी 60 किलो वजन में  एक सिल्वर एवं एक गोल्ड, पायल कुमारी 51 किलो वजन में दो गोल्ड, साध्वी कुमारी 65 किलो वजन में  एक गोल्ड, भारती कुमारी 47 किलो वजन में  गोल्ड मेडल,  गौरी कुमारी अंदर 19 मे 50 किलो  वजन में गोल्ड मेडल,  सृष्टि कुमारी अंडर 13  40 किलो वजन में  गोल्ड मेडल, आरती कुमारी 50 किलो वजन में  सिल्वर मेडल, राधिका कुमारी 52 किलो में सिल्वर मेडल जीती। 


वहीं अस्मिता कुमारी अंडर 19 मे 50 किलो वजन में ब्रोंज मेडल और संस्था के सचिव एवं कोच धीरज सिंह चौहान ने सीनियर वर्ग के 82 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया इस उपलब्धि में के साथ ही बिहार की टीम ओवरऑल चैंपियन रही जिसकी सूचना मिलते ही संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह संरक्षक रविशंकर सिंह जाह्नवी उर्फ पिंटू बाबू , संजीव कुमार मिश्रा, संजय कुमार शाह प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण सिंह सुरेंद्र यादव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह गांधी जी शाहिद दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दिए। साथ ही बिहार कॉम्बैट कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह, महासचिव अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मुंजी पासवान , अंबिका मंडल अशोक कुमार मोहम्मद साजिद का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है सूचना मिलने पर सबों ने शुभकामनाएं दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

जहां विवेका पहलवान का घोड़ा रहा प्रथम वहीं राणा विजय सिंह रहे मुख्य अतिथि

इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यापतिनगर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन