संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समाजसेवी कुणाल के सरायरंजन बचाओ पदयात्रा का पहला चरण समाप्त

चित्र
विद्यापतिनगर। सामाजिक कार्यकर्ता व बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष कुणाल द्वारा शुरू किए गए सरायरंजन बचाओ पदयात्रा का पहला चरण रविवार को समाप्त हो गया। प्रखंड के 14 पंचायतों की यात्रा कर आपने गांव बढ़ौना पहुंचकर उन्होंने अपने पहले चक्र की यात्रा समाप्त करते हुए कहा कि सात दिनों की इस यात्रा में दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों से मुलाकात हुई। जिनकी समस्याओं को देख मन आहत हो गया।सबसे अधिक समस्या नल-जल और संपर्क पथ को लेकर सामने आई। उन्होनें कहा कि सभी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात कर समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। जानकार बताते हैं कि इस बार सरायरंजन विधानसभा का चुनाव दिलचस्प होने वाला है।जिले का हॉट सीट माने जाने वाला सरायरंजन में राजनैतिक सरगर्मी अभी से ही तेज होती नजर आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता व बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार ने सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए 37 दिनों तक चलने वाली "सरायरंजन बचाओ पदयात्रा" की शुरुआत की है। पहले चरण की यात्रा संपन्न होने के बाद अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से बातचीत करते हुए कुणाल ने ...

वरिष्ठ नागरिक व उनके अधिकार के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
Samvad AapTak:चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना द्वारा राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के सहयोग से माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण उनके अधिकार और कल्याण अधिनियम 2007 पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संत जोसेफ कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू बाढ़ के प्रांगण में आयोजित किया गया lइस कार्यक्रम की शुरुआत  डॉक्टर फादर पीटर,फादर दिनेश,डॉक्टर आयुषी दुबे,डॉक्टर चंदन कुमार सिंह, अदिति मान्य,सुष्मिता, पंकज एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गयाl इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाढ़ के वरिष्ठ  माता-पिता की पूर्ण भूमिका रहीl उन्हें उनके अधिकारों सरकारी योजनाएं एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज के बारे में फादर दिनेश के द्वारा जानकारी दी गईl चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के द्वारा एक लघु नुक्कड़  नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें आज के पीढ़ी द्वारा अपने माता-पिता के साथ किए गए अत्याचार की झलक को प्रस्तुत किया गयाl नुक्कड़ नाटक ने माता-पिता के दिल को झकझोर के रख दिया इस कार्यक्रम में हमारी पाठशाला के सुपरवाइजर विनय सर मनो...

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी

चित्र
 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 82.11 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास।  बिहार मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा 489 अंकों के साथ संयुक्त रुप से बने स्टेट टॉपर।  बिहार मैट्रिक परीक्षा में पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम और प्रियांशु राज 488 अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्टेट टॉपर रहे। बिहार मैट्रिक परीक्षा में मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन और रोहित कुमार 487 अंक लाकर संयुक्त रुप से थर्ड स्टेट टॉपर बने।

विद्यापतिधाम से कुणाल ने की "सरायरंजन बचाओ जन-यात्रा" की शुरुआत

चित्र
पहले दिन पांच पंचायत के लोगों से की मुलाकात, शेरपुर में किया रात्रि विश्राम  विद्यापतिनगर। बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने में अभी 6 महीने से अधिक का वक्त शेष है, लेकिन जिले का हॉट सीट माने जाने वाला सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से राजनैतिक सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है।  बुधवार को मैथिल कोकिल विद्यापति की निर्वाण भूमि विद्यापतिधाम के उगना-महादेव मंदिर से सामाजिक कार्यकर्ता व बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार ने 37 दिनों तक चलने वाली "सरायरंजन बचाओ पदयात्रा" की शुरुआत की। यात्रा के पहले दिन कुणाल कुमार का काफिला प्रखंड के चार पंचायतों से होते हुए शेरपुर पहुंचा, जहां हाई स्कूल के परिसर में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिला के साथ सैकड़ों समर्थक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पदयात्रा के दौरान उन्होंने साहिट, वाजिदपुर, बालकृष्णपुर मड़वा, मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर आदि पंचायतों के सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन समस्याओं को लेकर सरकार पर प्रसार किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कुणाल ने कहा कि सराय...

इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यापतिनगर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

चित्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में प्रखंड क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर ढेपुरा की छात्रा मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी धनंजय कुमार की पुत्री दुर्गा कुमारी ने वाणिज्य संकाय में 426 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी है। वहीं किशलय कुमार को विज्ञान संकाय में 401 अंक प्राप्त हुएं हैं। शुभम कुमार को 394 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की छात्रा शेरपुर निवासी गिरीश गरांय की पुत्री निशा कुमारी को 364 अंक मिले हैं। अमन कुमार को 350 अंक प्राप्त हुएं हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मन्टुन साह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं गढसिसई पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी भोला चौधरी की पुत्री सिम्पी कुमारी को 405 अंक प्राप्त हुए हैं। उधर वाजिदपुर पंचायत के अविनाश द्विवेदी की पुत्री पलक कुमारी को 400 अंक मिले हैं। उधर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमि...

आर्ट्स में अंकिता, साइंस में प्रिया और कॉमर्स में रोशनी ने किया टॉप, 12वीं में लड़कियों का जलवा

चित्र
 आर्ट्स में अंकिता, साइंस में प्रिया और कॉमर्स में रोशनी ने किया टॉप, 12वीं में लड़कियों का जलवा आर्ट्स स्ट्रीम  1. अंकिता कुमारी (94.6%) 473 अंक 2. शाकिब शाह (94.6%) 3. अनुष्का कुमारी (94.2%) 4. रोकेया फात्मा (94.2%) 5. अर्चना मिश्रा (93.6%) कामर्स स्ट्रीम  1. रौशनी कुमारी (95%) 475 अंक 2. अंतरा खुशी (94.6%) 3. सृष्टि कुमारी (94.2%) 4. निशांत राज (94.2%) 5. निधि शर्मा (94%) साइंस स्ट्रीम  1. प्रिया जायसवाल (96.8%) 484 अंक 2. आकाश कुमार (96%) 3. रवि कुमार (95.6%) 4. अनुप्रिया (95.4%) 5. प्रशांत कुमार (95.4%)

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

चित्र
 आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77%, साइंस में 89.50% पास।  कुल 86.50 प्रतिशत पास।   पटना : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

नय्यर आलम ने राजद छोड़ अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू का थामा दामन

चित्र
  नय्यर आलम अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद छोड़ जदयू में शामिल हुए। इससे पहले वो बाढ़ राजद में बाढ़ नगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्हें उनके क्षेत्र में सक्रियता व लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बाढ़ प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) अ. प्र. का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बताया जाता है कि प्रदेश उपाध्यक्ष, नजम अहसन व जिलाध्यक्ष हैदर अली एवं MLC नीरज कुमार की सहमती उपरान्त यह फ़ैसला लिया गया। नय्यर आलम को पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। ख़बर सुन उनके समर्थकों एवं साथियों में खुशी का आलम है। बाढ़ जदयू जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव प्रोफेसर शंकर सिंह, प्रदेश महासचिव अनवर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, मो. कलीम, मो. मुस्ताक, महेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रवि रंजन सिन्हा, मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

कृषि विज्ञान केन्द्र पटना की प्रधान गोपालजी त्रिवेदी बेस्ट एक्सटेंशन प्रोफेशनल अवार्ड से हुई सम्मानित

चित्र
दिनांक 11-12 मार्च (दो दिवसीय) राष्ट्रीय कन्क्लेव सह किसान मेला 2025 का आयोजन कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान विषय पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ० डी० आर० सिंह माननीय कुलपति, डाo आर० के० सोहाने, निदेशक प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, डा० पंकज कुमार, सह निदेशक प्रसार शिक्षा, बिहार पशु विश्विद्यालय, पटना, डा० आर० के० जाट, वैज्ञानिक, बी०आई०एस०ए०, पूसा, समस्तीपुर एवं यूको बैंक प्रबंधक, भागलपुर ने संयुक्त रूप से दिनांक 12 मार्च 2025 को डा० रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़, पटना को डा० गोपालजी त्रिवेदी को बेस्ट एक्सटेंसन प्रोफेशनल एवार्ड से पुरस्कृत किया गया। डा० सिंह को उक्त अवार्ड वर्ष 2019 से किसानों को कृषि में विभिन्न नवीन तकनीकों, विभिन्न फसलों के नये प्रभेदों, केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/उप योजनाओं अंतर्गत छोटे एवं सीमांत किसानों को के बीच प्रचार-प्रसार किया। जिससे किसानों ने नवीन कृषि पद्धति अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ाया। इनके द्वारा निरंतर विभिन्न प्रसार गतिविधियों, समसामयीक विषयों के ...

पटना जिला के महिला किसान महामहिम राज्यपाल से हुई सम्मानित

चित्र
दिनांक 11-12 मार्च (दो दिवसीय) राष्ट्रीय कन्क्लेव सह किसान मेला 2025 का आयोजन कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान विषय पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में दिनांक 11 मार्च 2025 को पटना जिला के अथमलगोला प्रखंड के फूलेलपुर गांव से श्रीमती संगीता कुमारी को कुटीर उद्योग के क्षेत्र में नवाचार हेतु माननीय राज्यपाल (बिहार) आरीफ मोहम्मद खान द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती कुमारी फसल अवशेष प्रबंधन अंतर्गत मशरूम की खेती समुह के माध्यम से आस-पास के गाँव के लोगों को मशरूम उत्पादन करवाते हुए जीविका के माध्यम से मार्केटिंग भी करवाती है। मल्चिंक विधि से आलू की खेती के साथ-साथ शून्य जुताई तकनीक से गेहूँ की बुआई एवं लेजर लैंड लेवलर मशीन का उपयोग व इसके फायदे को समुह के अन्य किसानों को जागरूक करती है। सम्मान समारोह में श्री अजय मंडल, माननीय सांसद, भागलपुर, श्री नरेन्द्र कुमार नीरज, माननीय विधायक, गोपालपुर, श्री अजीत कुमार शर्मा, माननीय विधायक भागलपुर, श्री ललित नारायण मंडल, माननीय विधायक सुल्तानगंज, मो. अली अशरफ सिद्धिकी, माननीय विधायक नाथनगर, डाॅ विजय कुमार सिंह, माननी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एकदिवसीय जागरूकता एवं ई किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान श्रीमती संगीता कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बख्तियारपुर, डाo अर्चना, दंत चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, राणा बिगहा, श्री बिपीन कुमार सिंह, परियोजना समन्वयक, बि.डब्लू.डी.एस, पटना, श्री नागेश्वर दास, परियोजना समन्वयक, बि.डब्लू.डी.एस, पटना, श्रीमती पूनम कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बाढ़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन डाo पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता कुमारी, वैज्ञानिक पीबीजी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीत के माध्यम से शिक्षा का महत्व, मानव तस्करी एवं बाल विवाह पर जागरूक किया गया। डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2015 से ...

राज्य के नवनियुक्त कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण

चित्र
 दिनांक 05 मार्च 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में कृषि विभाग, बिहार सरकार के नवनियुक्त  कृषि पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार द्वारा चयनित कुल 36 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. रीता सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यादेश एवं केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं कृषि के क्षेत्र में किसानों के हितार्थ कार्य करने की प्रेरणा दी। केन्द्र में चल रहे मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण में भी व्यवहारिक रूप से इन लोगों की संलिप्तता थी एवं मशरूम उत्पादन के विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त किया।  केन्द्र के वैज्ञानिक डाo मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण) ने कृषि यंत्रों से संबंधित विभिन्न तकनीकी ज्ञान एवं समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। डा. पुष्पम पटेल, वैज्ञान...