अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


कृषि विज्ञान केन्द्र बाढ़ के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एकदिवसीय जागरूकता एवं ई किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान श्रीमती संगीता कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बख्तियारपुर, डाo अर्चना, दंत चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, राणा बिगहा, श्री बिपीन कुमार सिंह, परियोजना समन्वयक, बि.डब्लू.डी.एस, पटना, श्री नागेश्वर दास, परियोजना समन्वयक, बि.डब्लू.डी.एस, पटना, श्रीमती पूनम कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बाढ़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन डाo पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता कुमारी, वैज्ञानिक पीबीजी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीत के माध्यम से शिक्षा का महत्व, मानव तस्करी एवं बाल विवाह पर जागरूक किया गया।


डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2015 से "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना का प्रारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों की संख्या बढ़ाना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना, जिन राज्यों में लड़कियों की संख्या कम है उन राज्यों में सफलतापूर्वक इस योजना का क्रियान्वयन करना, समाज में बेटियों को लड़कों के बराबर अधिकार दिलाना है। 

श्रीमती संगीता कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, डाo अर्चना, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, श्री बिपिन कुमार एवं श्री नागेश्वर दास सिंह, परियोजना समन्वयक, बि.डबलू.डी.एस, श्रीमती पूनम कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने अपने-अपने विचारों को उपस्थित महिलाओं के समक्ष रखा। 

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से कुल 92 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे