राज्य के नवनियुक्त कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण


 दिनांक 05 मार्च 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में कृषि विभाग, बिहार सरकार के नवनियुक्त  कृषि पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार द्वारा चयनित कुल 36 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. रीता सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यादेश एवं केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं कृषि के क्षेत्र में किसानों के हितार्थ कार्य करने की प्रेरणा दी। केन्द्र में चल रहे मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण में भी व्यवहारिक रूप से इन लोगों की संलिप्तता थी एवं मशरूम उत्पादन के विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त किया। 


केन्द्र के वैज्ञानिक डाo मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण) ने कृषि यंत्रों से संबंधित विभिन्न तकनीकी ज्ञान एवं समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

डा. पुष्पम पटेल, वैज्ञानिक (उद्यान) ने उद्यानिकी फसलों की तकनीकी जानकारी एवं पोषण वाटिका के बारे में प्रशिक्षुओं को पूर्ण जानकारी प्रदान किया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिन अन्य वैज्ञानिकों के साथ वार्ता एवं प्रक्षेत्र के विभिन्न प्रत्यक्षण इकाई, कृषि यंत्र बैंक, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अंतर्गत दीर्घ कालीन प्रत्यक्षण प्लाॅट का भ्रमण कराने की कार्य योजना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे