हाई स्कूल बढ़ौना की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी हुई सेवानिवृत, नम आंखों से शिक्षकों ने दी विदाई


विद्यापतिनगर।प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बढ़ौना में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी एवं कुछ दिनों पूर्व विद्यालय से सेवानिवृत हुए लिपिक विद्यापति कार्यी तथा परिचारी राम विलास महतो  की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अर्जुन राय ने की, जबकि संचालन शिक्षक समीर आनंद मिश्रा तथा मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त हो रही प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी एवं पूर्व में सेवानिवृत्त हुए दो अन्य कर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, पाग, डायरी आदि देकर सम्मानित कर उसे नम आंखों से विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि बेहद कम समय के लिए प्रधानाध्यापिका रही लक्ष्मी कुमारी की कमी खलेगी। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को कभी भूलाया नहीं जा सकता। 


वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर की सहायक शिक्षिका अनिला कुमारी की सेवा अवधि पूरी होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान हेमंत कुमार प्रसाद ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांद कुंवर टोल बढ़ौना की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विनोद कुमारी भी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गई , उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पमाला पाग आदि पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण में पदस्थापित सहायक शिक्षक रवीन्द्र झा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने श्री झा के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्श शिक्षक के रूप में जाने वाले थे। उनकी कमी की भरपाई नहीं की जा सकती है। उधर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेतिमपूर के शिक्षक अशोक चौधरी भी आज सेवानिवृत हुए।मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक राम बालक राम, राजकुमार महतो, रजनी कुमारी, मिथिलेश कुमार, रौशन कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

Report by; विकास कुमार पाण्डेय, समस्तीपुर 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे