विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की बर्बरता का शिकार भाजपा कार्यकर्ता



Samvad AapTak: पटना में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से पैदल विधानसभा मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की संगठन जिला बाढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, जिला महामंत्री हेमंत कुमार सिंह ने तीखी भर्त्सना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग किया है। साथ ही चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का मांग किया है। विधानसभा मार्च में भाजपा कार्यकर्ता नारा लगाते हुए चल रहे थे कि अचानक ब्रैकेटिंग के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस,पानी की बौछार कर दिया गया।

इस लाठीचार्ज में संगठन जिला बाढ़ भाजपा के भी कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें राजेश सिंह राजू,अवनीत कुमार गुंजन ,भूपेंद्र सिंह, गौतम कुमार पुत्टु,सत्येंद्र सिंह का नाम शामिल है। विदित हो कि बाढ़ से हजारों की संख्या में भाजपाई विधानसभा मार्च में शामिल होने पटना गए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे