संजय सिंह बने जिला भाजपा उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई विद्यापति नगर



विद्यापति नगर । बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा बिहार के सभी नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।  समस्तीपुर जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संजय कुमार सिंह को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संजय कुमार सिंह पूर्व में भाजपा के विभिन्न पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे हैं। अभी वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। एक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्य करने का अनुभव संजय कुमार सिंह को रहा है। इन्होंने लगभग सभी जिला अध्यक्षों के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव है।

विज्ञापन 


जिलाध्यक्ष बनने पर संजय सिंह को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी, दिलीप कुमार गिरि, प्रकाश कुमार पिंटू, अमित जायसवाल, राकेश राय, प्रवीण कुमार गिरि, रामाधार झा, अभिनाश भारद्वाज, नरेश महतो, अमरकान्त झा, राकेश सिंह, मनीष राय, संतोष राय, संजय राय, कैलाश कुमार सहित दर्जनों संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे