लव मैरिज करने के बाद लड़का ने लड़की को रखने से किया इंकार , मामला पहुंचा थाने

लव मैरिज करने के बाद लड़का ने लड़की को रखने से किया इंकार 



पटना। राजधानी पटना में रहने वाली बाढ़ की लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका प्रेमी ने उसके साथ धोखेबाजी की है। प्रेमिका का कहना है कि शादी करने के बाद अब प्रेमी उसे रखना नहीं चाहता है।

बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। मिलने -जुलने के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ था और प्रेमी ने शादी कर साथ रखने का वादा किया था। लेकिन अब प्रेमी अपने वादे से मुकर गया है।


खबर के मुताबिक नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र के कोरुत गांव निवासी रंजीत प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार ने पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गोपायचक(सकसोहरा) निवासी संजय कुमार की पुत्री श्वेता कुमारी के साथ बीते 26 मार्च को प्रेम विवाह किया था। लेकिन अब उसे रखने से इन्कार कर रहा है। जब श्वेता रविवार को अपनी ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी सन्नी के भाई की शादी उसके चचेरी बहन से हुई थी। इस कारण वह अक्सर पटना आया करता था। हम दोनों की पहले मुलाकात हुई फिर हम दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। प्रेमिका का कहना है कि सन्नी ने उससे वादा किया था कि वो शादी करके उसे अपने साथ रखेगा, लेकिन शादी के बाद वह कुछ दिनों में अपने घर ले जाने की बात कह कर मायके में छोड़ कर चला गया। इसके बाद से वह बार-बार टाल-मटोल करने लगा। जिसके बाद रविवार को विवाहिता अपने परिवार के लोगों के साथ ससुराल पहुंची, जहां पति और उसके परिवार ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। लव मैरिज करने के बाद साथ रखने से इंकार करने के बाद विवाहिता ने महिला थाने में आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जहां विवेका पहलवान का घोड़ा रहा प्रथम वहीं राणा विजय सिंह रहे मुख्य अतिथि

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यापतिनगर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन