संदेश

आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार को सहायक उद्यान अधिकारी के बेलछी प्रखंड स्थित पैतृक आवास को भी खंगाला

चित्र
पटना। भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के सहायक उद्यान निदेशक शंभू प्रसाद के पटना के पटेल नगर स्थित आवास, पैतृक आवास बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड अंतर्गत फतेहपूर गांव एवं मुजफ्फरपुर स्थित चार ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें राजधानी के पटेल नगर में दो करोड़ का चार मंजिला आलीशान मकान समेत सिर्फ पटना में चार जगह फ्लैट और जमीन होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा पत्नी के खाते में 16 लाख 70 हजार और बेटे के खाते में 11 लाख 51 हजार नगदी जमा मिली है। खुद के खाते में भी दो लाख से अधिक जमा मिला है। इसके साथ 19 लाख 70 हजार रुपये का बीमा व पोस्टल निवेश मिला है। अब तक की जांच में सहायक उद्यान निदेशक के पास आय के ज्ञात स्रोत से 101.51 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक उद्यान निदेशक के विरुद्ध पद का भ्रष्ट दुरुपयोग कर अपने व परिजनों के नाम पर अकूत संपत्ति जमा करने की गुप्त सूचना मिली थी। सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्थित सहायक उद्यान निदेशक के कार्यालय व बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6 परिसर के सामने स्थित कि...

बेलगाम पिकअप ने चार को रौंदा,एक की घटनास्थल पर ही मौत और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

चित्र
पटना। राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुडगुड़िया मोहल्ला वार्ड नंबर 22 में बेलगाम पिकअप ने फल गोदाम में बैठे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई ।वही दो अन्य लोग जख्मी हो गये ।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक की जान बचाई। वही पिकअप को भी ईट पत्थर से छोड़कर छतिग्रस्त कर दिया गया लोगों का कहना है कि पिकअप पहले एक मकान के रेलिंग से टकराई उसके बाद अनियंत्रित होकर फल गोदाम में घुस गयी इस दौरान गोदाम में दिन भर का हिसाब किताब कर रहे मालिक मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद फारुख और मोहम्मद भतू जख्मी हो गए। हादसे में मुर्तजा 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई ।मौत के बाद भड़के लोगों ने गुलाब बाग चौक को जाम करने की कोशिश की ।वही ईट पत्थर जमा करने लगे घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया ।घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल का वीडियो   वाइट जख्मी के परिजन

अपनी ही पत्नी को चूम लेने पर लोगों ने पति की कर दी धुनाई

चित्र
  वायरल वीडियो  उत्तर प्रदेश के सरयू नदी में स्नान के दौरान अपनी पत्नी को चूम लेने पर लोगों ने कर दी जमकर पिटाई। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो।  

सरकारी जमीन पर अवैध खनन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेसीबी मशीन भी जप्त

चित्र
PATNA: शुक्रवार को पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड के गोपाईचक गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खनन किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति कि गिरफ्तारी के साथ साथ खनन में इस्तेमाल किए जा रहे जेसीबी को भी जब्त कर लिया है। बेलछी प्रखंड की अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि दूरभाष से सूचना मिली कि सकसोहरा थाना अंतर्गत गोपाईचक गांव में जेसीबी मशीन के द्वारा सरकारी भूमि का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के उपरांत अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, अंचल अमीन और राजस्व अधिकारी सकसोहरा थाना पुलिस को लेकर छापा मारा। उसके बाद नक्शा के मुताबिक जांच किया तो उक्त भूमि गैरमजरूआ था, जिस पर खनन का कार्य जेसीबी मशीन के द्वारा किया जा रहा था, जबकि पास में ही रेयती जमीन, जिसका खेसरा संख्या 588 था उस भूमि का भी खनन किया गया था। हालांकि रेयती जमीन से प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है। अंचलाधिकारी ने बताया कि गैरमजरूआ भूमि के खनन मामले में एक व्यक्ति राजाराम कुमार को गिरफ्तार किया गया है, वहीं जेसीबी मशीन को जब्त कर सकसोहरा थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया है। अब आगे की कार्रवाई थाना ...

BIHAR: राज्य सरकार ने 48 घंटों के लिए 12 जिलों में सोशल मीडिया किया बंद

चित्र
पटना।सरकार के इस फैसले के मुताबिक एक साथ 12 जिलों में सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अगले 48 घंटों के लिए जिन जिलों में सेवाएं बंद रहेंगी उनमें कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण है। अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में जारी उपद्रव को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, क्यू क्यू, वीचैट, क्यूजोन, ट्यूबलर, गुगल प्लस, वायडू, स्काइप, वीवर, लाइन, स्नैपचैट, पिंट्रेस्ट, टेलीग्राम, रेडिट, यूट्यूब अपलोड समेत कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म 12 जिलों में दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

बाढ़। खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

चित्र
बाढ़। बाढ़ अनुमण्डल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में पोखर में डूबने से 8 वर्षीय बालक टोनू कुमार की मौत हो गई।पंडारक थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पोखर के निकट बालक खेल रहा था। इसी क्रम में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस दुःखद घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

चोरी की गई बच्चे को नालंदा से पुलिस ने सकुशल किया बरामद

चित्र
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के नाथचक गांव से बुधवार को बुढ़नपुर गांव निवासी एक महिला ने पांच वर्षीय बच्चे को चोरी कर नालंदा में एक सरकारी शिक्षिका के हाथ डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था. गुरुवार को पुलिस ने बच्चे को नालंदा से सकुशल बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षिका सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है. बुधवार शाम नाथचक गांव की प्रियंका देवी नामक महिला रोते हुए एक महिला को पकड़ कर थाना पहुंची और उक्त महिला पर अपना पांच वर्षीय बेटा लकी कुमार को चोरी करने का आरोप लगाया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पहले तो पकड़ी गयी महिला फूला देवी बुढनपुर गांव निवासी खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस को गुमराह करती रही. इस पर बाढ़ थानाध्यक्ष राज नंदन ने टेक्निकल टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की. बच्चा खरीदने वाली सरकारी स्कूल की शिक्षिका गिरफ्तार गुरुवार सुबह तक आरोपित महिला कुछ भी बताने से इन्कार करती रही. इस दौरान जांच में पुलिस को महिला के पास से टूटा सिम मिला. पुलिस ने डिटेल खंगाला तो अहम सुराग हाथ लगे. महिला को लेकर पुलिस नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में छापेम...