बाढ़।नगर थाना क्षेत्र के दयाचक में रविवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बातचीत बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के बीच युवक ने अपनी जान दे दी। #किराए के घर में मिलता है युवक का शव- मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष दयाचक में किराए के एक मकान में पिछले कुछ महीनों से रह रहे थे। रात करीब लोकल समय पर जब परिवार का एक सदस्य उनसे मिलने पहुँचा, तो उसने कमरे का दरवाज़ा खोलकर देखा कि मनीष का शव फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। #शादी को केवल छह महीने हुए थे- मनीष की शादी छह महीने पहले बख्तियारपुर के अलीपुर गांव में हुई थी। कुछ दिनों पहले पत्नी अपने मायके गई हुई थी और करीब 15 दिनों से मनीष घर में अकेले रहते थे। घटनास्थल की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अकेलेपन और घरेल...
विद्यापतिनगर। मिथिला के प्राण कवि कोकिल विद्यापति की समाधि भूमि के रूप में प्रसिद्ध विद्यापति धाम से सेट मऊ बाजार में बुधवार को आयोजित संगीत के महफिल में देर शाम तक लोक गायक गोपाल दुबे उर्फ गोपाल के. डी.वं चंदन गोप ने अपनी प्रस्तुति के दौरान सुर, लय और ताल का जबरदस्त समां बांध उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। प्रखंड के वाजिदपुर निवासी गोपाल दुबे ने मंच पर आते ही सबसे पहले विद्यापति की रचना 'जय जय भैरवी, असुर भयावनी.... तथा "बर सुख सार पाओली तूअ्तीरे... की प्रस्तुति दी। तो पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित दर्शकों की मांग पर गोपाल एवं चंदन गोप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त संगीत कार्यक्रम का आयोजन मऊ बाजार निवासी विनोद तिवारी के आवास पर उनके द्वितीय पुत्र रोशन कुमार तिवारी (अंकेक्षक) के विवाह से पूर्व आयोजित तिलकोत्सव के अवसर पर किया गया था। रौशन का विवाह आगामी 8 दिसंबर को बेगूसराय जिले के तेघरा प्रखंड अंतर्गत पीढौली निवासी पूनम देवी एवं विजय नारायण तिवारी की पु...
Samvad AapTak:लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में हुई हिंसा पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि दुलारचंद यादव की हत्या से मोकामा एवं बाढ़ विधानसभा की जनता पूरी तरह भयभीत हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। जनता हिंसक चुनावी माहौल में भाग नहीं लेना चाहती है । जनता चाहती है कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए। उन्होंने कहा कि लोहिया जनता दल को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटना होने का पहले से ही अंदेशा था। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मैंने पहले ही एक पत्र दिनांक 7 जुलाई 2025 को मुख्य निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रस्तुत कर दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग तिथि को चुनाव कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका रिजल्ट इतनी बड़ी हिंसा के रूप में हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने बाढ़ अनुमंडल पुलिस अधीक्षक को भी पद से हटाने की...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें