बाढ़ प्रभावित कृषि क्षेत्रों का वैज्ञानिकों द्वारा भ्रमण
बाढ़।आई.सी.ए.आर-आर.सी.ई.आर, पटना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के द्वारा संयुक्त रूप से पंडारक प्रखंड के ढ़िबर एवं रैली पंचायत तथा बख्तियारपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित स्थलों/कृषि प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान देखा गया कि गंगा के किनारे लगे फूलगोभी, पतागोभी एवं अन्य सब्जी की फसल अत्यधिक प्रभावित हुई है। इन ग्रामों में धान फसल का कुछ रकवा (10 हे.) भी आंशिंक रूप से प्रभावित हुआ है। इन पंचायतों के दियारा क्षेत्र में लगे मक्का, ज्वार एवं परवल की खेती पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई है। भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत के क्रम में उनकी रबी मौसम की फसल योजना की जानकारी ली गयी। स्थानीय कृषकों को वैसे खेत जहाँ से जल निकास हो गया है, उन फसलों के लिए तात्कालिक फसल प्रबंधन की जानकारी दी गयी। उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में उपलब्ध रबी मौसम के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की जानकारी दी गई।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संकुल प्रत्यक्षण कार्यक्रम (तेलहन) अन्तर्गत 10 हे॰ रकवा भी चिन्हित किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में आई.सी.ए.आर-आर.सी.ई.आर, पटना के डाॅ अभय कुमार, प्रधान वैज्ञानिक एवं डाॅ राकेश कुमार, डाॅ ज्योति कुमार, डाॅ पवन जीत, वरीय वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, पटना के डाॅ रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान तथा श्री राजीव कुमार, वि.व.वि (मृदा विज्ञान) उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें