बेलछी में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची संत जोसफ विद्यालय की बस


ब्रेकिंग: बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया,जब संत जोसफ विद्यालय की एक बस नेताओं के काफिले को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई।

बताया जा रहा है कि लाखाचक गांव की पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं का काफिला जा रहा था। इसी दौरान काफिले को रास्ता देने के प्रयास में विद्यालय बस को किनारे करना पड़ा, जिससे बस असंतुलित हो गई और पलटने की स्थिति में पहुंच गई।


हालांकि, समय रहते बस को संभाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सवाल यह है कि यदि बस पलट जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? विद्यालय बसों के संचालन और सड़क पर काफिलों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

डर का माहौल! अलग-अलग तिथि में हो बाढ़ और मोकामा विधानसभा का चुनाव। राजु प्रसाद चन्द्रवंशी(राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, लोहिया जनता दल)