तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन, गोस्वामी तुलसीदास जी की 529वीं जयंती पर जुटे कई गणमान्य
तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन
बाढ़। गोस्वामी तुलसीदास जी की 529वीं जयंती के अवसर पर तुलसी स्मृति समारोह 2026 का आयोजन संभावना वाटिका में दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में तुलसीदास जी के जीवन, साहित्यिक योगदान एवं उनकी रचनाओं के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के साहित्य और रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मिले संस्कार, भक्ति और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रो.दुबे सर, शशिभूषण सर,जितेन्द्र चैतन्य, प्रधान जी,प्रदेशी भाई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तुलसीदास जी की रचनाएं आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
तुलसी स्मृति समारोह 2026 के माध्यम से तुलसीदास जी के साहित्य और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें