बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ ने दो सिल्वर मेडल के साथ-साथ 50000-50000 का इनाम अपने नाम किया


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सद्भावना खेलकूद अकादमी बाढ़ के बालिका पहलवान ने दो अलग-अलग वजन में सेकंड मेडल अपने नाम किया जिन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा 50000-50000  हजार रुपये देने की घोषणा की गई। 14 से 15 फरवरी 2026 जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में आयोजित माटी का बल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट बाढ़ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन किया गया। जिसमें पूरे बिहार से लगभग 300 पहलवान ने भाग लिया महिला पहलवान 50 से 60 किलो वजन में जुगनू भारद्वाज बेगूसराय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि धनवंती कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं 60 से 70 किलो वजन में कल्पना कुमारी गोपालगंज को प्रथम स्थान एवं साध्वी कुमारी पटना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जहां दोनों वर्ग के प्रथम विजेता को एक ₹ 100000 एवं द्वितीय विजेता को 50000-50000 हजार रुपए देने की घोषणा की गई।बिहार कुश्ती संघ के ऑफिशियल का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनके सफल नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। 


इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग का सद्भावना खेलकूद अकादमी के सचिव एवं कोच धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में कुल सात महिला पहलवान ने भाग लिया था जिसमें 50 से 60 किलो वजन वर्ग में पांच पहलवान ने भाग लिया जबकि 60 से 75 वर्ग किलो वर्ग में दो पहलवानों ने भाग लिया जिसमें 50 से 60 किलो वजन में धनवंती पहलवान को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ जिन्हे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा ₹50000 देने की घोषणा की गई। वहीं 60 से 75 किलो वर्ग में साध्वी पहलवान को भी सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्हें भी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा ₹50000 की राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चंदन पांडे आरा को ओवरवेट 120 किलो + में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें ₹100000 एवं एक चांदी का गदा दिया गया। उपविजेता पिछले बार के चैंपियन भोला पहलवान कैमूर को ₹50000 का पुरस्कार दिया जाना है। फिलहाल राशि की घोषणा एवं डम्मी चेक देकर पहलवानों को रवाना कर दिया गया है।  सभी के खाते में उनके जीते हुए राशि भेजे जाएंगे।इन पहलवानों के अलावे  पुरुष वर्ग में 60 से 70 किलो वर्ग में सुधांशु कुमार मेकरा पटना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ उन्हें भी 100000 रुपये का चेक प्राप्त हुआ। वहीं करण कटिहार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें भी 50000 रुपये दिये जायेंगे। इनके अलावे कई और पहलवानों को 1 लाख 50000 हजार एवं 25000 हजार रुपये प्राप्त हुआ ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यापतिनगर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विद्यापतिधाम से कुणाल ने की "सरायरंजन बचाओ जन-यात्रा" की शुरुआत