राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के तरफ से खेल रहे सद्भावना स्पोर्ट्स अकादमी के लड़कियों ने दिखाया जलवा
Samvad Aaptak:राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2026 जो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय (5 जनवरी से 7 जनवरी 2026) राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के लगभग 23 राज्यों की बालक एवं बालिका पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें बिहार टीम का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। तीसरे दिन की खेल समाप्त होने के बाद बिहार टीम से 66 किलो प्लस वजन में साध्वी सिंह, 62 किलो वजन में प्रियंका कुमारी, 58 किलो वजन में धनवन्ति कुमारी ने स्वर्ण पदक और 54 किलो वजन में पायल कुमारी, 46 किलो वजन में भारती कुमारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तो वहीं 48 किलो वजन में आरती कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने टीम एवं राज्य का नाम रौशन किया। तो वहीं जूनियर टीम में गौरी कुमारी ने भी अपने टीम के लिए पुरजोर संघर्ष किया,लेकिन मेडल तक नहीं पहुंच पाई। इस तरह बिहार को 03 गोल्ड 02 सिल्वर और 01 ब्राॅन्ज मिलाकर कुल 06 पदक राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में बिहार की बेटियों ने जीती।
इस जीत जानकारी मिलते हैं बिहार ट्रेडिशनल कुश्ती संघ के संरक्षक कामेश्वर सिंह यादव,बिहार कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही सद्भावना खेलकूद अकादमी के संरक्षक रवि शंकर सिंह जाह्नवी , उर्फ पिंटू बाबू, युवा समाजसेवी सोहन पासवान, संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, समाजसेवी मोहन मुरारी सिंह उर्फ गोपाल जी (मेसर्स मोहन मुरारी कॉन्ट्रैक्शन के मालिक) सलाहकार समिति के शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ गांधीजी, कोषाध्यक्ष राणा उदय सिंह मुन्ना,संरक्षक राणा सिंह चौहान,बीजेपी कला संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं सद्भावना स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक, वरुण सिंह,जदयू जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह चौहान,कमलेश कुमार सिंह, रवि कुमार मिश्रा , विनय कुमार सिंह, विजय सर, अरविंद कुमार, बाढ़ भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय कुमार शाह सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।
सद्भावना स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव एवं कोच धीरज सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की काफी बेहतर तैयारी थी जिसके कारण बालिका पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया।आगे उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पैसों की मदद विशेष रूप से जरूरत होती है। कोच धीरज सिंह ने कहा कि काफी समय बाद राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने एक साथ इतना मेडल जीत पाया है।
उन्होंने बताया कि जीते हुए सभी खिलाड़ी 16 से 18 जनवरी 2026 तक नेपाल के लुंबिनी में चलने वाले तीन दिवसीय "साउथ एशियन कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता" में इंडिया टीम का हिस्सा बनेंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें