कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन
संवाद आपतक:दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के परिसर में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन बड़ी धूम-धाम से दीप प्रज्जवलित कर मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ0 रीता सिंह ने किया। अपने संबोधन में कहा कि महिला किसान कृषि क्षेत्र की रीढ़ है और उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे ताकि वे अपने परिवार और समुदाय के लिए बेहतर जीवन यापन कर सकें। डाॅÛ सिंह ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी महिला किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी के साथ इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डाॅ0 पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान), श्रीमती संगीता कुमारी विषय वस्तु विशेषज्ञ, पादप प्रजन्न एवं आनुवंशिकी एवं डाॅ0 प्रकाश चन्द्र गुप्ता, कार्यक्रम सहायक, प्रयोगशाला सभी ने अपना अपना विचार रखा। इस अवसर पर महिला किसानों को अमरूद का पौधा एवं रबी न्यूट्री किट भी उपादान के रूप में दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें