कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ का प्रसार शिक्षा निदेशक ने किया भ्रमण


संवाद आपतक: दिनांक 13.10.2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना में  बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ० एस० के० पाठक ने भ्रमण किया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ० रीता सिंह ने उनको पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ने केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं का भौतिक इन वित्तीय उपलब्धियों का गहन निरीक्षण किया। केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मियों से साथ समीक्षा बैठक कर केन्द्र द्वारा किये गए कार्यों के समीक्षा  के साथ साथ आगामी रबी में किये जाने वाले कार्य योजनाओं के बारे दिशा निर्देश दिया। केन्द्र के प्रक्षेत्र में लगे धान के विभिन्न प्रभेदों के क्रॉप कैफेटेरिया, प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल खेती के अंतर्गत लगे फसल एवं पोषण वाटिका का अवलोकन के साथ साथ सामुदायिक रेडियो स्टेशन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का भी  अवलोकन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गोपाल दुबे और चंदन गोप ने सुरों की सजाई महफिल, लोक संगीत पर झूमे श्रोता

दो बड़े नेता लोहिया जनता दल में हुए शामिल