प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बाढ़ में भव्य स्वागत
बाढ़: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा के प्रथम चरण में पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे ,जहां बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया द्वारा अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ फूल- माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर बेरोज़गारी, पलायन तथा अन्य समस्याओं को दूर कर समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प दोहराया।
साथ ही बाढ़ के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार यात्रा को सफल बना कर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें