शैक्षणिक भ्रमण पर निकले उच्च माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर के दर्जनों छात्रों
विद्यापतिनगर। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर से छात्र-छात्राओं का एक जत्था शैक्षणिक भ्रमण के लिए निकला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में दर्जनों बच्चे उत्साहित होकर सुबह-सवेरे बस में सवार होकर वैशाली के लिए रवाना हुए। जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा प्रियदर्शिनी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत शनिवार को विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग 9वीं एवं 10वीं के करीब चार दर्जन छात्र शैक्षणिक बाल परिभ्रमण यात्रा पर वैशाली गए हैं। उन्होंने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी रही है, यहां का समृद्ध लिच्छवी गणराज्य आदि का ज्ञान छात्र-छात्राओं को होना चाहिए। साथ ही वैशाली में भगवान बुद्ध व बौद्ध धर्म से जुड़ी अनेक ऐसी चीज है, जिसका दर्शन छात्रों के लिए आवश्यक था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक शबाना खातून, कुसुम कुमारी, गायत्री कुमारी, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, राज ऋषि, सतीश चक्रवर्ती तथा सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
#समस्तीपुर से विकास कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें