कृषि विज्ञान केन्द्र पटना के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान एवं प्रोग्रामर को किया गया सम्मानित



बाढ़। 24 अक्टूबर 2024(गुरुवार ) को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा 27वीं प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गयी। विश्वविद्यालय के नियंत्रणाधीन विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों ने अपने-अपने केन्द्र के उपलब्धियों  को प्रस्तुत किया, जिसकी समीक्षा विश्वविद्यालय एवं अन्य आमंत्रित अधिकारियों के द्वारा किया गया।


 इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, पटना के द्वारा विगत छः माह में किये गए कार्यो की प्रगति प्रतिवेदन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाo रीता सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। केन्द्र की उपलब्धियों की समीक्षा के उपरांत कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा केoभीoकेo पोर्टल पर उत्कृष्ट  कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार, किसान सारथी पोर्टल पर किसानों का अधिकतम पंजीकरण के लिए तृतीय पुरस्कार एवं चक्रीय खाते में एक करोड़ से अधिक जामा राशि लिए डॉ रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान एवं श्री अखिलेश कुमार, प्रोग्रामर को कुलपति डाo डी.आर. सिंह, भा.कृ.अनु.प, नई दिल्ली के पूर्व डी.डी.जी. कृषि प्रसार डाo के.डी. कोकाटे एवं योजना आयोग के पूर्व सलाहकार कृषि और प्रख्यात कृषि प्रसार विशेषज्ञ डाo बी.बी. सदामते के द्वारा संयुक्त रूप पुरस्कार के साथ सम्मानित किया  गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमिक की चेन्नई में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम । तीन दिन बाद गांव लाया गया शव, पत्नी की चित्कार से दहल उठा मोहल्ला

BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

डॉ० अंकिता पाण्डेय को मिली एमबीबीएस की डिग्री, खिल उठे चेहरे